Akash Anand News : संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की टिप्पणी के बाद से ही सियासत संग्राम छिड़ा हुआ है। इसी क्रम में आज मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता अमित शाह की टिप्पणी को लेकर देश बर में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता बसपा सुप्रीमो के आदेश पर सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। जिसके नेतृत्व खुद मायावती के भतीजे और बसपा के कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने दिया।
Akash Anand News : लाखों लोगों को ठेस पहुंची
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आकाश आनंद ने बाबा साहब को लेकर कहा कि इतनी गलत बात बोली गई है। सब रिकॉर्डिडेड है। संसद में लाइव कहा गया था। वो जितनी भी अब सफाई दे दें, लेकिन जो गलत है, वह गलत ही है। अमित शाह जी से कुछ नहीं कह सकते। वह हमारे देश के गृह मंत्री हैं। उनके इस बयान पर राष्ट्रपति को संज्ञान लेना चाहिए। हमारे लाखों लोगों को ठेस पहुंची है। आकाश आनंद ने कहा कि नीला आज कल सभी पहन कर घूम रहे हैं। पहले छोटे- छोटे नेताओं को बताया गया कि वह नीला पहन ले और बाबा साहब को नेता बना लें। अब इस रेस में बड़ी पार्टियों के नेता भी शामिल हो गए। राहुल गांधी हो या प्रियंका गांधी हों, नीली टी- शर्ट और नीली साड़ी पहन कर ये सभी फैशन स्टेटमेंट देने लगे हैं। पहले संविधान की किताब लेके घूमते थे। उससे हमारे समाज को गुमराह किया। अब ये लोग नीले कपड़े पहन कर हमारे समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
Akash Anand News : कांग्रेस पर तंज करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि अगर ये सही में हमारे बाबा साहब के हितैषी होते तो ये कभी भी उनके PA को उनके ही खिलाफ नहीं खड़ा करते। ये उन्हें सदन में जीताकर भेजते। मगर इन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया। आगे केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल सत्ता में करप्शन को हथियार बनकर आए थे। कहते थे कि शीला दीक्षित हमेशा AC में रहती हैं। कहते थे कि दिल्ली का पैसा खर्चा जा रहा है। मगर अब खुद उनकी ही सरकार जेल के चक्कर काट चुकी है। घोटालों में पकड़ी जा चुकी है। लेकिन अब केजरीवाल के पास कोई जवाब नहीं है। अब उनके पास लोगों के काम करने का समय नहीं बचा है। ये सभी आरक्षण के खिलाफ हैं। ये कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देते हैं, जिससे आरक्षण ना दिया जा सके।
यह भी पढ़े…
