ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : यूपी के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल मेरठ में पति की दाढ़ी से घिन करने वाली पत्नी की शिकायत पुलिस से होते ही पत्नी अचानक वापस लौट आई। और अपने आशिक देवर के साथ पत्नी बुधवार शाम ही घर लौट आई। पति के घर पहुंचकर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उसने पति और ननद पर तमाम गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है। वहीं उसकी ननद उसे मारती, पीटती और प्रताड़ित भी करती है। इसके साथ ही महिला ने कहा कि वो खुशी से अपने देवर के साथ रहना चाहती है। उससे निकाह करना चाहती है।
Meerut News : खुद की वीडियो देख लौटे देवर-भाभी
दरअसल मेरठ के उज्जवल गार्डन में पति को छोड़कर अपने देवर के साथ भागने वाली महिला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अपनी ससुराल पहुंच गई। जहां उसने बोला कि उसको अपने पति की मर्दानगी पर शक था। इसी के चलते उसे अपने देवर से मोहब्बत हो गई। बता दे की वह उसके साथ फरार हो गई थी। महिला अर्शी ने कहा कि वो अपने देवर साबिर के साथ रहना चाहती है। अर्शी ने आगे कहा की उसका पति शारिक शारीरिक तौर पर कमजोर है। इतना ही नहीं उसने अपनी ननद पर मारपीट करने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
Meerut News : अर्शी का ननद पर गंभीर आरोप
3 महीने से घर से गायब पत्नी और छोटे भाई को अचानक सामने देखते ही पति शारिक का खून खौल उठा। उसने तुरंत डायल 112 पुलिस को कॉल कर मौके पर बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। जहां महिला अपने देवर के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।अर्शी ने कहा कि उसकी ननद ने उसके घर को बर्बाद किया। कहा कि पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करते रहे। कहा कि दाढ़ी का मैटर बिल्कुल झूठ है। आज तक मैंने उनकी दाढ़ी का अपमान नहीं किया। कहा कि पति, और ननद मुझे परेशान करते हैं।
Meerut News : देवर के साथ रहने का फैसला
महिला ने कहा वो 5 लाख रुपए लेकर आई थी। अब उसे ढाई लाख रुपए चाहिए। अगर पैसे मिले तो वो देवर साबिर के साथ जाकर रहेगी। अगर पैसे नहीं मिले तो वो ऐसे ही रहेगी। अर्शी ने आगे कहा कि ननद की वजह से जिंदगी में स्यापा फैल गया है। पति शाकिर मुझे आधे पर फैसला दे। वरना मानूंगी नहीं। बता दें कि प्रेमी देवर साबिर ने कहा कि वो प्रेमिका भाभी अर्शी को लेकर ही जाएगा। उसने कहा कि उसके भाई और बहन ने जबरन गलत वीडियो बनवाई थी। वहीं काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पति ने पत्नी को उसकी मर्जी के मुताबिक छोड़ दिया है। अब अर्शी अपने देवर के साथ ही चली गई है।
