Lokhitkranti

Plane Crash : 11A सीट पर सफ़र कर रहे रमेश विश्व कुमार ने दी मौत को मात, परिजनों को फोन कर कहा- ‘मुझे नहीं पता मैं कैसे बचा…’

Plane Crash

Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) टेक-ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावह हादसे में 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जबकि केवल एक यात्री रमेश विश्वास चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए। फिलहाल रमेश अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Plane Crash : परिवार में एक राहत
ब्रिटेन के लेस्टर निवासी रमेश विश्वास और उनके भाई अजय इस फ्लाइट से लंदन लौट रहे थे। रमेश के जीवित बचने की खबर उनके परिवार के लिए जहां एक राहत बनकर आई है, वहीं भाई अजय की कोई जानकारी न मिल पाने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। रमेश के भाई नयन विश्वास ने बताया कि उन्होंने रमेश से फोन पर बात की, जो फिलहाल अस्पताल में इलाजरत हैं। रमेश का कहना है कि उन्हें यह भी याद नहीं कि वे कैसे बच पाए।

नयन ने बताया, हम सब बेहद व्याकुल हैं। रमेश की जान बची, ये राहत की बात है, लेकिन अजय के बारे में कुछ नहीं पता। हम अगली फ्लाइट से भारत रवाना हो रहे हैं। उम्मीद है कि कोई अच्छी खबर मिले। रमेश के जीवित बचने की खबर के बाद भी लेस्टर स्थित उनके घर पर मातम पसरा है। माता-पिता और रमेश की पत्नी सदमे में हैं। पड़ोसी और मित्र लगातार मदद और जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। यह हादसा गुरुवार दोपहर 1:40 बजे हुआ, जब फ्लाइट ने अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। विमान में कुल 242 लोग सवार थे जिनमें 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे। मरने वालों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं।

Plane Crash : कौन थे विमान में मौजूद पायलट?
इस विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे, जिनके पास 8200 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव था। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी मौजूद थे। दोनों की भी इस हादसे में मौत हो गई। अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी ने जानकारी दी कि इस कार्य के लिए बी.जे. मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में विशेष व्यवस्था की गई है।

उधर, इस हादसे के तुरंत बाद एहतियातन दिल्ली से अहमदाबाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, जिन्हें बाद में आंशिक रूप से बहाल किया गया।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
29°C
Broken cloud sky
2.5 m/s
84%
750 mmHg
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
28°C
06:00
28°C
07:00
29°C
08:00
29°C
09:00
30°C
10:00
31°C
11:00
32°C
12:00
33°C
13:00
34°C
14:00
34°C
15:00
34°C
16:00
34°C
17:00
33°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
31°C
21:00
30°C
22:00
30°C
23:00
28°C
00:00
27°C
01:00
27°C
02:00
27°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
31°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
33°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
29°C
22:00
27°C
23:00
27°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून