Kulhad Pizza Couple : पंजाब के जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल को भला कौन नहीं जानता होगा। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के चलते चर्चा है विषय बने रहते है। लेकिन अब खबर आ रही है कि पिछले कुछ दिनों से विवादों से घिरे रहने के कारण अब ये कपल भारत छोड़ने वाला है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कुल्हड़ पिज्जा दंपती सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा अपने बेटे के साथ पंजाब छोड़कर ब्रिटेन चले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दंपती को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।
Kulhad Pizza Couple : कुछ दिन पहले किया था अनफॉलो
आपको बता दें कि मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने कुछ दिनों पहले एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच तलाक की खबर फैल गई थी। हालांकि अब दोनों एक साथ अपने बच्चे समेत यूके मूव होने जा रहा हैं। इस बीच कुछ दिन पहले ही सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की खबर कपल ने दी थी। मगर बात में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।
Kulhad Pizza Couple : जालंधर की पहचान बना कुल्हड़ पिज्जा कपल
पंजाब के जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक से बीआर अंबेडकर चौक की ओर जाते रास्ते पर स्थित कुल्हड़ पिज्जा कपल का नाम अब देशभर में प्रसिद्ध हो चुका है। क्योंकि यह वह जगह है जहां देश में पहली बार “कुल्हड़ पिज्जा” नामक एक अनोखी डिश बनाई गई थी। जिसके बाद नई चीज देखकर फूड ब्लॉगर्स आने लगे तो पूरे पंजाब के साथ-साथ कपल देश में काफी मशहूर हो गया। दुकान के बाहर काउंटर लगाकर सहज ने काम शुरू किया था। इस पिज्जे का आइडिया खुद कपल ने दिया था। जो अब एक ट्रेंड बन गया है। पिज्जे का आकार तो सामान्य था, लेकिन इसे कुल्हड़ (मिट्टी के कप) में सर्व किया गया था, जो इसे बाकी पिज्जों से अलग बनाता था।
