Lokhitkranti

Kanpur News : हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में दो इंजीनियरों की मौत, डॉक्टर अनुष्का तिवारी फरार, पुलिस ने तेज की तलाश

Kanpur News

Kanpur News : हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के दौरान दो इंजीनियरों की संदिग्ध मौत के मामले में डॉक्टर अनुष्का तिवारी और उनके पति फरार चल रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और झांसी, कानपुर देहात, लखनऊ और कानपुर शहर में दबिशें दी जा रही हैं। अनुष्का और उनके पति दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। पुलिस ने डॉक्टर अनुष्का के पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने उनकी लोकेशन की जानकारी से इनकार किया।

Kanpur News : पुलिस को भेजा गया बयान अमान्य
मामले की जांच कर रहे एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि फरार डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने अपने वकील के माध्यम से एक बयान भेजा है, जिसमें उन्होंने आरोपों से इनकार किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह बयान कानूनी रूप से मान्य नहीं है और उनकी तलाश जारी रहेगी। जांच में यह भी सामने आया है कि अनुष्का तिवारी ने फरीदाबाद स्थित मानव रचना डेंटल कॉलेज से बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) किया है, जबकि उनके पति सौरभ ने कानपुर के महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज से बीडीएस और एमडीएस की पढ़ाई की है।

इसके बावजूद अनुष्का खुद को डर्मेटोलॉजिस्ट बताकर हेयर ट्रांसप्लांट जैसी जटिल सर्जरी कर रही थीं, जो मेडिकल नियमों के खिलाफ है। यूपी के बीडीएस डॉक्टरों के संगठन के अध्यक्ष डॉ. अवधेश तिवारी ने साफ किया है कि अनुष्का उनके संगठन की सदस्य नहीं हैं और उनके पास आवश्यक रजिस्ट्रेशन भी नहीं है।

Kanpur News : इंजीनियरों की मौत से खुला मामला
यह मामला तब सामने आया जब पनकी पावर हाउस के इंजीनियर विनीत दुबे और इंजीनियर मयंक कटियार की सर्जरी के बाद मौत हो गई। मयंक के भाई के मुताबिक, उन्होंने डॉक्टर अनुष्का से ऑनलाइन संपर्क किया था और ₹40,000 भुगतान करने के बाद 5 घंटे की हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराई थी। सर्जरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर से संपर्क किया गया, लेकिन कोई प्रभावी इलाज नहीं मिला। बाद में हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Kanpur News : विनीत दुबे की मौत का मामला
इसी तरह, इंजीनियर विनीत दुबे की पत्नी जया त्रिपाठी ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि डॉक्टर को ₹1,000 ऑनलाइन और ₹50,000 कैश में दिए गए थे। सर्जरी के बाद हालत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान विनीत की मौत हो गई। डॉ. अवधेश तिवारी ने कहा है कि अगर कोई बीडीएस डॉक्टर झूठे दावों के साथ सर्जरी करता है और मरीजों की जान खतरे में डालता है, तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। फिलहाल डॉक्टर अनुष्का और उनके पति की तलाश जारी है।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
27°C
Broken cloud sky
2.9 m/s
89%
749 mmHg
04:00
27°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
30°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
32°C
15:00
32°C
16:00
33°C
17:00
32°C
18:00
32°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
30°C
22:00
29°C
23:00
29°C
00:00
29°C
01:00
28°C
02:00
28°C
03:00
27°C
04:00
27°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
30°C
10:00
31°C
11:00
32°C
12:00
33°C
13:00
34°C
14:00
34°C
15:00
34°C
16:00
35°C
17:00
35°C
18:00
34°C
19:00
33°C
20:00
32°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून