Hapur News : हापुड़ जिले में आज शनिवार को गढ़ क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों का स्थानीय नागरिकों ने जोरदार और भावनात्मक स्वागत किया। जैसे ही जवानों का काफिला दिल्ली-लखनऊ हाईवे से गुजरा, लोगों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया और भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
Hapur News : जवानों को भेंट की मिठाइयाँ
होटल कर्मचारियों और आम नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए जवानों को मिठाइयाँ भेंट कीं और उनके अदम्य साहस को सलाम किया। इस स्वागत में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर शामिल हुए और सैनिकों के साथ फोटो व सेल्फी भी ली। SSB जवान एक विशेष अभियान के तहत गढ़ क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान जिस तरह से स्थानीय लोगों ने प्रेम और गर्व के साथ उनका स्वागत किया, उसने सभी को भावविभोर कर दिया। यह दृश्य न केवल जवानों के मनोबल को ऊंचा करने वाला रहा, बल्कि आम नागरिकों के दिलों में बसे राष्ट्र प्रेम का भी प्रतीक बना। फिलहाल, लोगों द्वारा जवानों का इस तरह से किए जा रहे स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रह है। जो शिवा ढाबे का बताया जा रहा है।
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://lokhitkranti.com/wp-content/uploads/2025/05/ssstwitter.com_1746868081327.mp4?_=1पुष्प वर्षा, मिठाइयों का वितरण और तिरंगा लहराते नागरिकों की भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति समाज में अपार सम्मान और कृतज्ञता की भावना है।
यह भी पढ़े…
