Indigo Poor Service: गोवा से दिल्ली आने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट देरी से चल रही हैं। शनिवार को गोवा से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या 6E2091 अपने समय से लगभग डेढ़ घंटे डिले है। फ्लाइट में सफर कर करने वाले लोगों को फ्लाइट देरी की जानकारी नहीं दी गई। जिस कारण गोवा से दिल्ली सफर करने वाले पैसेंजर को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
Indigo Poor Service: इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट संख्या 6E2091 को शनिवार के दिन गोवा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करना था। फ्लाइट के प्रस्थान का समय 1:40 दोपहर निर्धारित था। लेकिन फ्लाइट को इंडिगो (Indigo) द्वारा लगभग डेढ़ घंटा देरी से कर दिया गया। फ्लाइट में सफर करने वाले पैसेंजर के द्वारा पूछने पर बताया गया कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट को डिले किया गया है। जबकि अन्य सभी फ्लाइट समय से उड़ान भर रही हैं।
Indigo Poor Service: इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट में सफर करने वाले पैसेंजरों का आरोप है कि फ्लाइट डिले की सूचना उन्हें पहले से नही दी गई जिससे उन्हें एयरपोर्ट पर प्रतिक्षा करनी पड़ रही है। पैसेंजर नीरज कुमार गर्ग ने बताया कि उनकी दिल्ली में एक जरूरी मीटिंग है। लेकिन इंडिगो की खराब सर्विस के कारण वे अब मीटिंग अटेंड नहीं कर पाएंगे। जबकि फ्लाइट लेट होने पर इंडिगो की तरफ से किसी प्रकार की सुविधा भी नहीं दी गई है।
Indigo Poor Service: इंडिगो (Indigo) की तरफ से बताया गया है कि पहले फ्लाइट के प्रस्थान का समय 1:20 दोपहर निर्धारित था। लेकिन दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण इसे बदलकर 2:40 कर दिया गया है। अब फ्लाइट 1 घंटे 20 मिनट की देरी से उड़ान भरेगी।
