Ghaziabad News: ट्रान्स हिन्डन की सबसे शानदार पॉश कालोनी कही जाने वाली राजिंदर नगर सेक्टर 2 की हालत बहुत खराब है। यहां सर्विस रोड पर खुले में गाय भैंस का गोबर पड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए मकानों की कीमत कोडियो के दाम रह गई है। स्थानीय निवासी गाजियाबाद नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों को दोषी बता रहे है।
Ghaziabad News: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ग्राम पसोंडा में सैकड़ों की संख्या में अवैध डेयरियों का संचालन हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में गाय भैंस पाली जा रही है। इससे निकलने वाले गोबर को नाले में बहा दिया जाता है। यही गोबर नल से ओवरफ्लो के जरिए पॉश कॉलोनी राजेंद्र नगर की गलियों से होते हुए घरों में भर जाता है। बरसात मे मौसम में गलियां गोबर से भर जाती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि शहर में उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम है उसमें लगे हुए हैं।
