Lokhitkranti

Ghaziabad News : एसीपी के नेतृत्व में हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दबोचे गए महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाले 2 लुटेरे

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शालीमार गार्डन इलाके में चेकिंग के दौरान दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर पता चला है कि दोनों आरोपी विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस।

Ghaziabad News : चेकिंग के दौरान भागने लगे बदमाश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना शुक्रवार रात की है, जब शालीमार गार्डन पुलिस BSNL एक्सचेंज कट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन दोनों स्कूटी मोड़कर तेजी से भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर स्कूटी फिसल गई और दोनों बदमाश गिर पड़े। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। दूसरा बदमाश मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।

Ghaziabad News : कैश और लूटा गया मंगलसूत्र बरामद
मौके से पुलिस ने एक स्कूटी, एक तमंचा, सात हजार रुपये नकद और एक महिला से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान करन पुत्र विजयपाल, निवासी कबूल नगर, बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद और सुशील शर्मा पुत्र विजेंद्र शर्मा, मूल निवासी सिसोली, जिला मेरठ के रूप में हुई है। सुशील वर्तमान में दिल्ली के गोकुलपुरी क्षेत्र के भगवती नगर में किराए पर रह रहा है।

मौके से पकड़ा गया दूसरा लुटेरा।

Ghaziabad News : पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
ACP अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले दो महीनों में चार से पांच महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र लूट चुके हैं। हर लूट के बाद वे दिल्ली भाग जाते और होटल में पार्टी करते थे। करीब एक हफ्ते पहले भी उन्होंने शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक महिला से मंगलसूत्र लूटा था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
27°C
Temperate rain
4.3 m/s
91%
751 mmHg
01:00
27°C
02:00
26°C
03:00
26°C
04:00
26°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
26°C
08:00
27°C
09:00
28°C
10:00
29°C
11:00
30°C
12:00
31°C
13:00
33°C
14:00
33°C
15:00
34°C
16:00
34°C
17:00
34°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
31°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C
00:00
29°C
01:00
29°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
28°C
06:00
27°C
07:00
28°C
08:00
29°C
09:00
30°C
10:00
31°C
11:00
32°C
12:00
33°C
13:00
34°C
14:00
34°C
15:00
35°C
16:00
35°C
17:00
35°C
18:00
34°C
19:00
33°C
20:00
32°C
21:00
31°C
22:00
31°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून