Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, और इसके तहत राज्यभर में अवैध ई-रिक्शा पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Ghaziabad News : पहले दो दिनों में जब्त हुई 146 अवैध ई-रिक्शा
गाजियाबाद के आरटीओ केडी सिंह गौर के अनुसार, इस अभियान के पहले दो दिनों में ही 146 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, 38 ई-रिक्शा चालकों का चालान भी काटा गया है। परिवहन विभाग बिना रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट और लाइसेंस वाले ई-रिक्शा पर कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ ही, नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा भी जब्त किए जा रहे हैं।
प्रशासन ने अवैध ई-रिक्शा के निर्माण और असेंबलिंग यूनिट्स पर भी शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन की विशेष टीम ऐसी फैक्ट्रियों पर छापेमारी करेगी, जिनसे अवैध ई-रिक्शा का निर्माण हो रहा है। इन फैक्ट्रियों को बंद करने का मुख्य उद्देश्य अवैध ई-रिक्शा की संख्या को नियंत्रित करना है और शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
Ghaziabad News : वैध ई-रिक्शा को बढ़ावा देने की योजना
आरटीओ के अनुसार, ई-रिक्शा परमिट से मुक्त होते हैं, जिससे इनके रूट निर्धारित नहीं किए जा सकते। यही कारण है कि इनकी बढ़ती संख्या और अनियंत्रित संचालन शहर में ट्रैफिक जाम का एक प्रमुख कारण बन रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि सड़कों पर केवल वैध ई-रिक्शा ही संचालित हों, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित हो सके।
यह भी पढ़े…
Ghaziabad News : NDRF गाजियाबाद ने आपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार में खोजे 50 शव, बचाव अभियान जारी
