Lokhitkranti

Agra News : ‘सॉरी मम्मी-पापा, मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं…’ TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड

Agra News

Agra News : पीछे कुछ दिनों से AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड का केस काफी चर्चा में बना हुआ। अभी अतुल के केस का मामला सुलझा नहीं था कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां भी पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक कहा रहा है कि सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है। यह 6.57 मिनट का वीडियो 24 फरवरी का है। मृतक के पिता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।

Agra News : अब पढ़े पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में काम करते थे। एयरफोर्स से रिटायर्ड पिता नरेंद्र शर्मा का कहना है कि बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन से हुई थी। बहू भी बेटे के पास मुंबई चली गई। कुछ दिन तक तो सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन विवाद करने लगी। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी।

Agra News : सीएम पोर्टल पर की शिकायती
पिता के अनुसार, 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर वापस आ गए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया। वहां मानव को ससुराल वालों ने धमकाया। जिसके अगले दिन बेटे ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। हम लोग उसे मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 26 फरवरी को मैं शिकायत लेकर थाने गया। वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना करते हुए कहा कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। मैं घर लौट आया। फिर मैंने सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र लिखा।

Agra News : वीडियो में मानव ने क्या कहा ?
मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। इसके बाद वे रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं करना है तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं डोंट टच माई पेरेंटस।

उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजन ने पोस्टमॉर्टम के समय कोई शिकायत नहीं दी। गुरुवार देर रात वॉट्सऐप पर तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
34°C
Low cloudiness
2.3 m/s
63%
747 mmHg
21:00
34°C
22:00
34°C
23:00
33°C
00:00
33°C
01:00
32°C
02:00
31°C
03:00
31°C
04:00
28°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
27°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
31°C
11:00
32°C
12:00
33°C
13:00
34°C
14:00
34°C
15:00
34°C
16:00
35°C
17:00
35°C
18:00
34°C
19:00
33°C
20:00
31°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून