Lokhitkranti

Virat Kohli : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली

Virat Kohli

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद आध्यात्मिक यात्रा पर निकलते हुए उत्तर प्रदेश की कृष्ण नगरी वृंदावन का रुख किया। दरअसल, मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह लगभग 7:20 बजे विराट और अनुष्का इनोवा कार से वृंदावन पहुंचे। दोनों ने आश्रम में लगभग 2 घंटे 20 मिनट बिताए। इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से करीब 15 मिनट तक एकांत में वार्तालाप किया और आश्रम की विभिन्न गतिविधियों को भी करीब से देखा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट और अनुष्का दोनों ने आश्रम के सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि दिखाई और संत के आशीर्वाद के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यह दौरा पूरी तरह से निजी और गोपनीय रखा गया था।

विराट कोहली ने लिया संन्यास, फिर पहुंचे वृंदावन—संत प्रेमानंद से लिया  आशीर्वाद, अनुष्का भी रहीं साथ

Virat Kohli : तीसरी बार पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम
आपको बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम का ये विराट कोहली का तीसरा दौरा था। इससे पहले वह जनवरी 2023 में अपने परिवार के साथ पहली बार यहां पहुंचे थे, और दूसरी बार इसी वर्ष जनवरी में दर्शन के लिए आए थे। विराट और अनुष्का की संत प्रेमानंद महाराज में गहरी आस्था मानी जाती है।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, जिसके एक दिन बाद ही वह वृंदावन पहुंचे। संन्यास के बाद उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा उनके मानसिक और आत्मिक सुकून की ओर एक संकेत मानी जा रही है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
28°C
Clear sky
2.4 m/s
75%
752 mmHg
02:00
28°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
27°C
06:00
28°C
07:00
29°C
08:00
30°C
09:00
32°C
10:00
34°C
11:00
36°C
12:00
37°C
13:00
38°C
14:00
39°C
15:00
38°C
16:00
37°C
17:00
36°C
18:00
35°C
19:00
33°C
20:00
32°C
21:00
31°C
22:00
31°C
23:00
30°C
00:00
30°C
01:00
29°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
28°C
06:00
28°C
07:00
29°C
08:00
31°C
09:00
33°C
10:00
34°C
11:00
36°C
12:00
37°C
13:00
38°C
14:00
39°C
15:00
38°C
16:00
36°C
17:00
34°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
31°C
21:00
31°C
22:00
31°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून