Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए उसे आतंकवाद का प्रायोजक और मानवता के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन देने का लंबा इतिहास है, जिससे यह देश न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए गंभीर समस्या बन चुका है।
ओवैसी ने उठाया ये मुददा
Asaduddin Owaisi: हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े शब्दों में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों में भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह बताना है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद विश्व के लिए कितना बड़ा खतरा है। हैदराबाद सांसद ने कहा कि दुनिया को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा निर्देष नागरिकों की हत्या करने के बारे में बताया होगा। उन्होंने कहा, “भारत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का एक बड़ा शिकार रहा है। हम सभी ने जिया-उल-हक के समय से निर्दोष लोगों के कत्लेआम और तमाशा देखा है।
हिंदुस्तान में रहते हैं 20 करोड़ मुसलमान
Asaduddin Owaisi: हालांकि, ओवैसी ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें कूटनीतिक अभियान के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ टकराव में खुद को इस्लामिक देश के रूप में पेश करने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथों लेना जरूरी है। यह बकवास है, क्योंकि भारत में करीब 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं। दुनिया को यह भी बताना जरूरी है।आपको बता दें की पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि भारत को अस्थिर करना, सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा देना और देश के आर्थिक विकास को रोकना पाकिस्तान की अलिखित विचारधारा का हिस्सा है।
