UP Police News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अनूप सिंह ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में लंबे समय से रिक्त चल रहे दरोगा पदों को भरते हुए 34 उपनिरीक्षकों की नई तैनाती की गई है।
UP Police News : बिंदकी चौकी प्रभारी का स्थानांतरण निरस्त
हाल ही में बिंदकी कस्बा चौकी प्रभारी बनाए गए निकेत भारद्वाज का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। हथगाम क्षेत्र के अखरी गांव में हुए एक हत्याकांड की जांच के मद्देनज़र उन्हें पुलिस लाइन में भेजा गया है। उनकी जगह अब राजनारायण को बिंदकी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
UP Police News : इन थानों पर हुई नई तैनाती
खागा कोतवाली: अनीस कुमार, राजेश कुमार यादव
थाना खखरेरू: विनय प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार सिंह, मोहनलाल
थाना किशनपुर: भूनेश्वर कुमार, चंद्रपाल सिंह, अजय कुमार सिंह
थाना सुल्तानपुर घोष: संजीव कटारिया, अजब सिंह चौहान, ईश्वर चंद्र, सत्यदेव सिंह
थाना धाता: मनोज कुमार सिंह, गोविंद सोनकर, मोहर सिंह, अंजनी कुमार पांडेय
थाना जाफरगंज: मनोज कुमार, पंकज कुमार सिंह, समयनाथ तिवारी
थाना ललौली: सुरेश सिंह यादव, आकाश मिश्रा
थाना चांदपुर: नंदलाल, जावेद खां
थाना हथगाम: मनीष कुमार सिंह, हीरालाल
थाना असोथर: रमेश चंद्र, रामशीष यादव
थाना जहानाबाद: प्रेम कुमार पाठक, विनोद कुमार, संजय कुमार यादव
थाना बकेवर: कनक कुमार तिवारी
थाना औंग: संतोष कुमार मिश्रा, अवध नारायण यादव
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि यह सभी तैनातियां जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन बदलावों से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।
यह भी पढ़े…
