UP News : शादी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र से सामने आई है। उमर कॉलोनी स्थित निघत मैरिज हॉल में 27 अप्रैल की रात एक शादी समारोह उस समय हिंसक संघर्ष में बदल गया, जब दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
UP News : दूल्हे और उसके परिवार पर हमले का आरोप
आरोप है कि दूल्हा मोहम्मद फईम, जो शिमला में वेल्डिंग का काम करता है, पहले से शादीशुदा है और दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी और ज़मीन की मांग कर रहा था। जैसे ही यह बात सामने आई, दुल्हन पक्ष ने फईम, उसके पिता मुंशी अली, और बहनों पर हमला बोल दिया। मामला सिर्फ गाली-गलौज तक नहीं रुका। मारपीट के दौरान दूल्हे को हॉल से बाहर घसीट कर खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उसके सिर में 10 टांके आए हैं, और शरीर पर भी गंभीर चोटें हैं। बहनें फरहा नाज़ समेत अन्य महिलाएं भी हमले में घायल हुईं और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP News : मुझे फंसाया गया है, कोई शादी नहीं हुई
दूल्हे फईम ने अस्पताल में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसके ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार और झूठे हैं। “मैंने कभी शादी नहीं की। दुल्हन पक्ष ने पहले से साजिश के तहत हमें फँसाया और बदनाम किया, वही दूसरी तरफ दूल्हे के पिता मुंशी अली ने भी दहेज की मांग के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग है, जो यह साबित करती है कि कोई मांग नहीं की गई थी। उन्होंने उल्टा आरोप लगाया कि दुल्हन का पिता खुद कई विवादों में घिरा हुआ है और उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हैं।
UP News : पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई अब तक नहीं
घायल पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वही परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है, कि पुलिस इस गंभीर हमले को नजरअंदाज कर रही है, जबकि मामला पूरी तरह से जानलेवा हमला और झूठे आरोपों से जुड़ा है। वही दूसरी तरफ पुलिस की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फ़िलहाल पीड़ित परिवार इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठा है।
