LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Iran-US Peace Talks Fail: ईरान-अमेरिका वार्ता में डेडलॉक, अरागची ने रखी 10 शर्तें, ट्रंप की 1 मई की डेडलाइन ने बढ़ाई टेंशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > अंतर्राष्ट्रीय > Iran-US Peace Talks Fail: ईरान-अमेरिका वार्ता में डेडलॉक, अरागची ने रखी 10 शर्तें, ट्रंप की 1 मई की डेडलाइन ने बढ़ाई टेंशन
अंतर्राष्ट्रीय

Iran-US Peace Talks Fail: ईरान-अमेरिका वार्ता में डेडलॉक, अरागची ने रखी 10 शर्तें, ट्रंप की 1 मई की डेडलाइन ने बढ़ाई टेंशन

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-04-25 9:10 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
Iran-US Peace Talks Fail
Iran-USA Peace Talks Fail: ईरान-अमेरिका वार्ता में डेडलॉक, अरागची ने रखी 10 शर्तें, ट्रंप की 1 मई की डेडलाइन ने बढ़ाई टेंशन
SHARE

Iran-US Peace Talks Fail: इस्लामाबाद में चल रही बहुप्रतीक्षित शांति वार्ता पर उस समय संकट के बादल गहरा गए जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची बिना किसी अमेरिकी प्रतिनिधि से मुलाकात किए अचानक ओमान के लिए रवाना हो गए। वाशिंगटन और तेहरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता को लेकर पूरी दुनिया की उम्मीदें टिकी थीं, लेकिन अरागची के इस कदम ने कूटनीति के गलियारों में सन्नाटा पसरा दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान ने बातचीत की मेज पर आने के लिए अमेरिका के सामने 10 कड़ी शर्तें रखी हैं, जिन पर सहमति न बनने के कारण यह ‘डेडलॉक’ (गतिरोध) पैदा हुआ है। (Iran-US Peace Talks Fail)

Contents
ईरान में सत्ता के दो केंद्रIran-USA Peace Talk: इस्लामाबाद में ‘पीस टॉक’ से पहले गरमाया माहौल, ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी नसीहत1 मई की डेडलाइन और ट्रंप का ‘युद्ध चक्रव्यूह’ Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर‘पश्चिमी एशिया का चेहरा बदल देंगे’ईरान के चारों तरफ अमेरिकी फौजकूटनीति की आखिरी सांसें

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर समय का दबाव बढ़ता जा रहा है। ट्रंप के पास सैन्य कार्रवाई की समय-सीमा (Dead-line) 1 मई तक ही है, जिसके बाद उन्हें कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। ऐसी स्थिति में, अगले 24 से 48 घंटे बेहद निर्णायक होने वाले हैं। यदि कूटनीति विफल होती है, तो सीजफायर का यह ‘शॉर्ट ब्रेक’ एक भीषण विध्वंस में बदल सकता है। इस्लामाबाद में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा पाकिस्तान भी अब असहाय नजर आ रहा है, क्योंकि ईरान के शासन तंत्र के भीतर चल रही आपसी खींचतान ने इस शांति प्रक्रिया की कमर तोड़ दी है। (Iran-US Peace Talks Fail)

ईरान में सत्ता के दो केंद्र

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, ईरान इस समय आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा है। एक तरफ राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान और विदेश मंत्री अरागची का उदारवादी गुट है, जो देश की चरमराती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए युद्ध टालना चाहता है। वहीं दूसरी ओर, ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) के कमांडर अहमद वाहिदी का गुट है, जो किसी भी समझौते को ‘राष्ट्रीय अपमान’ बता रहा है। अयातुल्ला खामेनेई जैसे सर्वोच्च नेता के प्रभाव की कमी के कारण अब ईरानी वार्ताकार केवल एक ‘मैसेंजर’ बनकर रह गए हैं। IRGC का मानना है कि सैन्य शक्ति दिखाकर ही शर्तें मनवाई जा सकती हैं। यही वजह है कि अरागची के हाथ बंधे हुए हैं और वे किसी भी ठोस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने की स्थिति में नहीं हैं। (Iran-US Peace Talks Fail)

Iran-USA Peace Talk: इस्लामाबाद में ‘पीस टॉक’ से पहले गरमाया माहौल, ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी नसीहत

1 मई की डेडलाइन और ट्रंप का ‘युद्ध चक्रव्यूह’

  • अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए यह शांति वार्ता केवल कूटनीति नहीं, बल्कि कानूनी मजबूरी भी है। अमेरिकी कानून के मुताबिक, ट्रंप बिना संसद (कांग्रेस) की मंजूरी के युद्ध को लंबा नहीं खींच सकते।
  • 28 फरवरी: युद्ध की शुरुआत।
  • 2 मार्च: कांग्रेस को सूचना।
  • 1 मई: सैन्य तैनाती की अंतिम समय-सीमा।
  • ट्रंप 1 मई से पहले इस विवाद का अंतिम समाधान चाहते हैं। यदि वार्ता से बात नहीं बनी, तो वे सैन्य विध्वंस का रास्ता चुन सकते हैं ताकि कांग्रेस के हस्तक्षेप से पहले ईरान की कमर तोड़ी जा सके। (Iran-US Peace Talks Fail)

 Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

‘पश्चिमी एशिया का चेहरा बदल देंगे’

इस पूरे घटनाक्रम पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पैनी नजर है। इजराइली मीडिया इस सीजफायर को केवल एक विराम मान रही है। नेतन्याहू ने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा है, ‘हमने वादा किया कि पश्चिमी एशिया का चेहरा बदल देंगे। अब हम वहीं करने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप से मेरी बात हो रही है। वो ईरान पर सैन्य और आर्थिक दबाव बना रहे हैं।’ (Iran-US Peace Talks Fail)

ईरान के चारों तरफ अमेरिकी फौज

  • शांति की बातों के बीच युद्ध की तैयारी में कोई कमी नहीं आई है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने घेराबंदी और कड़ी कर दी है:
  • UAE बेस: 12 F/A-18 फाइटर जेट्स और 7 एयररिफ्यूलिंग टैंकर तैनात।
  • फारस की खाड़ी: 3 एयरक्राफ्ट कैरियर और 12 वॉरशिप्स की तैनाती।
  • मिसाइल परीक्षण: पलटवार करते हुए ईरान ने भी 2000 किमी रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।
  • ईरान में करीब 9 हजार कंपनियां दिन-रात हथियार बनाने में जुटी हैं, जो हर दिन 1000 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन बनाने का दावा कर रही हैं। (Iran-US Peace Talks Fail)

कूटनीति की आखिरी सांसें

अरागची का इस्लामाबाद छोड़कर ओमान जाना इस बात का संकेत है कि अब गेंद पूरी तरह से अमेरिका के पाले में है। क्या ट्रंप ईरान की 10 शर्तों को मानेंगे या फिर 1 मई को ‘फाइनल स्ट्राइक’ का आदेश देंगे? दुनिया की सांसें थमी हुई हैं, क्योंकि एक छोटी सी चूक इस बार पूरी दुनिया को महायुद्ध के मुहाने पर धकेल सकती है। (Iran-US Peace Talks Fail)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

टो बैठक के बीच ट्रंप का सख्त रुख, क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा अमेरिकी हमला?

डील खत्म, फिर शुरू हुआ टकराव! ईरान-अमेरिका तनाव ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार

NATO Summit 2026: NATO समिट से पहले रूस का कहर, कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला, 8 लोगों की मौत

Iran Trump Row: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की टिप्पणी से बढ़ा विवाद, ईरान ने दिया करारा जवाब

PoJK Protests: PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, हजारों लोग सड़कों पर

TAGGED:Abbas AraghchiDonald Trump May 1 DeadlineIran-USA Peace TalksIRGC vs ModeratesIslamabad Summit
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
eNewspaper 08 August 2026
E-paper

Today eNewspaper | 08 August 2026 Breaking News & Headlines

Meena Chauhan By Meena Chauhan 3 घंटे ago
Jhansi Breaking: झांसी पहुंचे प्रभारी मंत्री, विपक्ष पर साधा निशाना
Today eNewspaper | 07 August 2026 Breaking News & Headlines
PhD Course Work Exam में नियमों की अनदेखी का आरोप, मिथिला विश्वविद्यालय फिर विवादों में
Ludhiana Murder Case: टाइल कारीगर की मौत से मचा हड़कंप
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?