Ghaziabad News : देश में बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच गाजियाबाद की मस्जिदों में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान विशेष दुआ की गई। नमाज के दौरान देश की सलामती, भारतीय सेना की सफलता और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रार्थनाएं की गईं। साथ ही, पाकिस्तान द्वारा भारतीय नागरिकों पर किए जा रहे हमलों की मौलानाओं और नमाजियों ने कड़ी निंदा की। इस्लाम नगर ईदगाह, एक मीनार मस्जिद, मरकज मस्जिद और मोती मस्जिद समेत जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों में भारी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। इस अवसर पर मौलानाओं ने नमाजियों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने की अपील की।
Ghaziabad News : मुसलमानों ने दिखाई एकजुटता
शहर काजी मसरूर अब्बासी ने कहा कि देश के मुसलमान भारत के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाना आवश्यक हो गया है। इस्लाम अमन और वतनपरस्ती का पैगाम देता है। मोहर्रम कमेटी के चेयरमैन हाजी चमन ने भी सेना पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें देश की सुरक्षा के सवाल पर हर तरह की राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए।
Ghaziabad News : इस्लाम में देशप्रेम का संदेश
हाजी चमन ने यह भी कहा कि इस्लाम में देशभक्ति को अहम स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए जान देना सबसे बड़ा फर्ज है, और हम हर परिस्थिति में देश के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़े…
India-Pakistan War : पाकिस्तान की संसद में PM मोदी की तारीफ, सांसद ने शहबाज शरीफ को बताया ‘गीदड़’
