By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Diljit Dosanjh Movie: ‘पंजाब 95’ नहीं, अब ‘सतलुज’ के नाम से आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > मनोरंजन > Diljit Dosanjh Movie: ‘पंजाब 95’ नहीं, अब ‘सतलुज’ के नाम से आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा
मनोरंजनबॉलीवुड

Diljit Dosanjh Movie: ‘पंजाब 95’ नहीं, अब ‘सतलुज’ के नाम से आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-07-04 6:05 pm
Lokhit Kranti Published 2026-07-04
Share
Punjab 95
Diljit Dosanjh's Punjab 95 Released as Sutlej: Who Was Human Rights Activist Jaswant Singh Khalra?
SHARE

Punjab 95: लंबे समय से चर्चा और विवादों में रही दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ आखिरकार दर्शकों के सामने आ गई है। हालांकि फिल्म अपने मूल नाम से रिलीज नहीं हो सकी और अब इसे ‘सतलुज’ शीर्षक के साथ OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर जारी किया गया है। फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित है, जिनका नाम पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज है।

Contents
क्यों बदला गया ‘पंजाब 95’ का नाम?रिलीज से पहले क्यों फंसी रही फिल्म?फिल्म रिलीज होने पर क्या बोले दिलजीत दोसांझ?कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा?अपहरण और रहस्यमयी मौत का मामलाक्यों खास है ‘सतलुज’?

फिल्म की रिलीज के साथ ही जसवंत सिंह खालड़ा का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। निर्देशक हनी त्रेहन और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दावा किया है कि फिल्म (Punjab 95) अपने मूल स्वरूप में रिलीज हुई है और इसमें किसी तरह की कटौती नहीं की गई। हालांकि फिल्म का शीर्षक बदलना पड़ा, लेकिन इसकी कहानी और संदेश को जस का तस रखा गया है।

क्यों बदला गया ‘पंजाब 95’ का नाम?

फिल्म का निर्माण शुरू होने के समय इसका नाम ‘घल्लूघारा’ रखा गया था। बाद में इसे बदलकर ‘पंजाब 95’ कर दिया गया। लेकिन रिलीज से पहले कई प्रशासनिक और प्रमाणन संबंधी चुनौतियों के चलते फिल्म को नया नाम ‘सतलुज’ देना पड़ा। निर्देशक हनी त्रेहन ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि, ‘हम फिल्म (Punjab 95) का पुराना नाम नहीं रख सके. अब इसका शीर्षक ‘सतलुज’ है. यह पूरी फ़िल्म है, बिना किसी कट के और बिना किसी समझौते के अपने मूल रूप में, जैसा हम हमेशा चाहते थे.’

रिलीज से पहले क्यों फंसी रही फिल्म?

फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से जुड़े मुद्दों का सामना करना पड़ा। निर्देशक के अनुसार शुरुआत में कुछ कट लगाने की सलाह दी गई थी, लेकिन बाद में बदलावों और कट्स की संख्या काफी बढ़ गई। हनी त्रेहन ने पहले कहा था कि, ‘यह जसवंत सिंह खालड़ा की बायोपिक है और मुझसे कहा जा रहा है कि जसवंत सिंह खालड़ा का नाम ही हटा दिया जाए.’ निर्देशक का कहना था कि फिल्म के मूल विषय और ऐतिहासिक संदर्भों से समझौता करना उनके लिए स्वीकार्य नहीं था। इसी कारण फिल्म (Punjab 95) की रिलीज कई बार टलती रही।

Alpha Movie Review: Alia Bhatt की ‘अल्फा’ में धुआंधार एक्शन, पर फीकी रह गई स्पाई थ्रिलर की चमक, लोगों ने बताया ‘बकवास’

फिल्म रिलीज होने पर क्या बोले दिलजीत दोसांझ?

फिल्म रिलीज होने के बाद दिलजीत दोसांझ ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘आख़िरकार आज हमारी फ़िल्म ‘सतलुज’ रिलीज़ हो रही है. मैं आप सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने अब तक अपनी दुआओं और प्यार से हमारा साथ दिया.’ उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म (Punjab 95) नहीं, बल्कि न्याय और सच्चाई के लिए संघर्ष करने वाले एक व्यक्ति की कहानी है।

कौन थे जसवंत सिंह खालड़ा?

जसवंत सिंह खालड़ा पंजाब के प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। वे शिरोमणि अकाली दल के मानवाधिकार प्रकोष्ठ के महासचिव भी रह चुके थे। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक के दौरान पंजाब में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों, हिरासत में मौतों और अज्ञात शवों के मामलों को सार्वजनिक रूप से उठाया था। खालड़ा ने दावा किया था कि अमृतसर, मजीठा और तरनतारन के श्मशान घाटों में बड़ी संख्या में ऐसे शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जिनकी पहचान दर्ज नहीं थी। उनका कहना था कि इन मामलों (Punjab 95) की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

अपहरण और रहस्यमयी मौत का मामला

6 सितंबर 1995 को जसवंत सिंह खालड़ा का अमृतसर स्थित उनके घर से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद वे कभी अपने परिवार के पास वापस नहीं लौट सके। सीबीआई की अदालत में पेश रिपोर्ट के अनुसार, खालड़ा को अवैध हिरासत में रखा गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। जांच एजेंसी के अनुसार उनका शव हरिके क्षेत्र की एक नहर में फेंक दिया गया था। यह मामला (Punjab 95) देश के चर्चित मानवाधिकार मामलों में शामिल माना जाता है।

क्यों खास है ‘सतलुज’?

‘सतलुज’ केवल एक बायोपिक नहीं बल्कि न्याय, साहस और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष की कहानी है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन को सामने लाती है जिसने कथित अन्याय के खिलाफ आवाज (Punjab 95) उठाने का साहस दिखाया और जिसकी कहानी आज भी कई लोगों को प्रेरित करती है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Lockupp 2: प्यार में हमेशा हार मिली… गौरव खन्ना की एंट्री से पहले आकांक्षा चमोला का दर्दनाक बयान

TV Celebrity News: ‘अगर अलग थे तो साथ क्यों दिखे?’ आकांक्षा-गौरव विवाद पर हिना खान और रुबीना दिलैक का बयान

Lock Upp Reality Show News: आकांक्षा चमोला ने राम कपूर को लेकर लिया बड़ा फैसला, बोलीं- सबसे पहले आपके पास आऊंगी

PM Modi Indonesia Visit: जकार्ता में PM मोदी के मुंह से गूंजा ‘कुछ कुछ होता है’, करण जौहर ने कहा- शुक्रिया

Maatrubhumi Movie: क्या जल्द रिलीज होगी ‘मातृभूमि’? सलमान खान के नए पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

TAGGED:Diljit Dosanjh MovieHoney TrehanHuman Rights ActivistJaswant Singh KhalraPunjab 95Punjab 95 ReleaseSutlej MovieZEE5 Movie
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
India Australia Defence Deal: PM Narendra Modi and Australian leaders announcing the India Australia Defence and Security Cooperation 2026 agreement.
राष्ट्रीय

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

Lokhit Kranti Lokhit Kranti 2026-07-09
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, Orange Alert के बीच मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिरा, उत्तरकाशी में भूस्खलन से हाईवे प्रभावित
Ayodhya Ram Temple News: राम मंदिर के गहनों को लेकर मचे बवाल पर बड़ा खुलासा, ट्रस्ट ने खोले रिकॉर्ड
Coronavirus disease 2019
Lock Upp Reality Show News: आकांक्षा चमोला ने राम कपूर को लेकर लिया बड़ा फैसला, बोलीं- सबसे पहले आपके पास आऊंगी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?