Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लगभग पिछले तीन सालों से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों में चर्चा में रहने वाली रिश्वतखोर ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पांडे को विशेष सचिव रेखा एस. चौहान ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही महिला अधिकारी को औषधि सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
Uttar Pradesh News : जिलाधिकारी ने कराई मामले की जांच
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिश्वत मांगने और अवैध मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई न करने का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा था। इस खबर के सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच की और विशेष सचिव को रिपोर्ट सौंपी। निधि पांडे पर आरोप है कि वह दवा व्यापारियों से रिश्वत मांगती थीं। इसका एक वीडियो भी सोशलव मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह अवैध मेडिकल स्टोर्स को संरक्षण देने और व्यापारियों को धमकाने में लिप्त पाई गईं। जांच में निधि पांडे को गंभीर कदाचार और भ्रष्टाचार के दोषी पाया गया, जो सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लंघन है। जिसके बाद विशेष सचिव के आदेश पर निधि पांडे के खिलाफ आयोग पत्र जारी कर निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-constable-raped-on-the-pretext-of-marriage-called-himself-amit/



