How to Fix Iron Deficiency: हम में से ज्यादातर लोग बचपन से यह मानते आए हैं कि अगर कोई फल या सब्जी लाल रंग की है, तो वह शरीर में खून और आयरन बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर होगी। यही वजह है कि आयरन की कमी (How to Fix Iron Deficiency) होते ही लोग अनार और चुकंदर का जूस पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा करने से खून बढ़ता है?
इस आम लेकिन गलत धारणा पर अब न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि सिर्फ रंग देखकर किसी फूड को आयरन का अच्छा स्रोत मान लेना सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।
Read More: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस? क्या है इस दिन का महत्व?
How to Fix Iron Deficiency: क्या लाल रंग का मतलब ज्यादा आयरन होता है?
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, यह सोचना कि लाल रंग की चीजें खून बढ़ाती हैं, पूरी तरह एक मिथक है।
हकीकत यह है कि
- अनार में 1 मिलीग्राम से भी कम आयरन होता है
- चुकंदर में भी आयरन की मात्रा बहुत कम होती है
यानि अगर आप सिर्फ अनार या चुकंदर खाकर अपनी आयरन की कमी (How to Fix Iron Deficiency) पूरी करना चाहते हैं, तो यह संभव नहीं है। ये फल खून का रंग बेहतर दिखा सकते हैं, लेकिन शरीर में आयरन स्टोर बढ़ाने में इनकी भूमिका सीमित है।
Also Read: Pocket Money for Kids: 7 साल या 12 साल? कब थमाएं बच्चे के हाथ में पैसा और कैसे सिखाएं हिसाब-किताब
How to Fix Iron Deficiency: आयरन की कमी क्यों है गंभीर समस्या?
आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी मिनरल है। इसकी कमी से-
- लगातार थकान महसूस होना
- चक्कर आना
- सांस फूलना
- स्किन का पीला पड़ना
- बालों का झड़ना
- इम्यूनिटी कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- लंबे समय तक आयरन की कमी एनीमिया का कारण (How to Fix Iron Deficiency) बन सकती है, जो खासतौर पर महिलाओं और बच्चों में आम है।

आयरन बढ़ाना है तो ‘हरी चीजों’ पर दें ध्यान
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, अगर आपका लक्ष्य वाकई आयरन की कमी दूर करना है, तो आपको लाल नहीं बल्कि हरी सब्जियों और आयरन-रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
आयरन से भरपूर फूड्स
- मेथी (Fenugreek) – लगभग 5.6 mg आयरन
- मोरिंगा (सहजन की पत्तियां) – करीब 4 mg आयरन
- पालक
- सरसों का साग
- चना, राजमा और मसूर दाल
- तिल और कद्दू के बीज
ये सभी फूड्स शरीर में आयरन की मात्रा को वास्तविक रूप से बढ़ाने में मदद करते हैं।
क्या अनार और चुकंदर बिल्कुल बेकार हैं?
यह समझना जरूरी है कि अनार और चुकंदर आयरन (How to Fix Iron Deficiency) के लिए नहीं, बल्कि अन्य हेल्थ बेनिफिट्स के लिए फायदेमंद हैं।
- ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं
- हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं
- शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं इसलिए इन्हें डाइट से हटाने की जरूरत नहीं, बल्कि सही कारण के लिए सही फूड का चयन करना जरूरी है।
आयरन एब्जॉर्प्शन बढ़ाने के स्मार्ट तरीके
सिर्फ आयरन लेना ही काफी नहीं, उसका सही तरीके से शरीर में अवशोषण (Absorption) भी जरूरी है।
- आयरन-रिच फूड्स के साथ विटामिन C लें (नींबू, आंवला, संतरा)
- खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी न पिएं
- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट लें
अनार और चुकंदर सेहत के लिए अच्छे हैं, लेकिन आयरन की कमी दूर (How to Fix Iron Deficiency) करने का जादुई इलाज नहीं। अगर आप सच में हीमोग्लोबिन बढ़ाना चाहते हैं, तो सही जानकारी, सही फूड और संतुलित डाइट अपनाना जरूरी है। याद रखें, रंग नहीं, पोषण मायने रखता है।
ये भी पढ़ें- आखिर सफर में क्यों आती है उल्टी? पेट नहीं, दिमाग करता है गड़बड़! जानिए इससे राहत के आसान उपाय



