By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Gold Silver Crash: जो चमक रिकॉर्ड बना रही थी, वही अचानक क्यों फीकी पड़ गई? सोने-चांदी में चौंकाने वाला पलटाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बिज़नेस > Gold Silver Crash: जो चमक रिकॉर्ड बना रही थी, वही अचानक क्यों फीकी पड़ गई? सोने-चांदी में चौंकाने वाला पलटाव
बिज़नेस

Gold Silver Crash: जो चमक रिकॉर्ड बना रही थी, वही अचानक क्यों फीकी पड़ गई? सोने-चांदी में चौंकाने वाला पलटाव

Manisha
Last updated: 2026-01-31 9:38 पूर्वाह्न
Manisha Published 2026-01-31
Share
Gold Silver Crash
Gold Silver Crash: जो चमक रिकॉर्ड बना रही थी, वही अचानक क्यों फीकी पड़ गई? सोने-चांदी में चौंकाने वाला पलटाव
SHARE

Gold Silver Crash: लगातार नए रिकॉर्ड बनाने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। तेज़ मुनाफावसूली, डॉलर में मजबूती और वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के चलते सर्राफा बाजार अचानक दबाव में आ गया। हालात ऐसे रहे कि सोना एक ही दिन में करीब 25 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया, जबकि चांदी ने 24 घंटे के भीतर 85 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की।

Contents
रिकॉर्ड तेजी के बाद अचानक पलटा बाजारदिल्ली सर्राफा बाजार में भी भारी दबावविशेषज्ञों ने बताई गिरावट की बड़ी वजहअंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेज गिरावटवैश्विक अनिश्चितता और फेड को लेकर चिंताआगे क्या?

रिकॉर्ड तेजी के बाद अचानक पलटा बाजार

बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर को छू रही थीं। गुरुवार को चांदी ने एमसीएक्स पर 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। लेकिन शुक्रवार को तस्वीर पूरी तरह बदल गई। मार्च वायदा चांदी दोपहर करीब 3:30 बजे तक गिरकर 3.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई।

READ MORE: बजट से पहले पीएम मोदी का विजन ब्लूप्रिंट, संसद से तय होगी विकसित भारत 2047 की राह

इसी तरह सोने में भी तेज गिरावट देखने को मिली। 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोना सीधे करीब 25,500 रुपये टूटकर 1,67,406 रुपये के स्तर तक आ गया। इस अचानक गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया, वहीं ज्वेलरी कारोबारियों और छोटे खरीदारों के लिए यह कुछ हद तक राहत भरी खबर रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार में भी भारी दबाव

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक रुझानों और डॉलर में उछाल के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली ने बाजार को नीचे धकेल दिया। बाजार सूत्रों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 14,000 रुपये या करीब 7.65 प्रतिशत टूटकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया।

Read : बजट की बागडोर फिर निर्मला सीतारमण के हाथ! 9वीं बार वित्त मंत्री बनकर रचेंगी नया इतिहास

गौरतलब है कि गुरुवार को ही सोना 12,000 रुपये की उछाल के साथ 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। चांदी की कीमत भी 20,000 रुपये या लगभग पांच प्रतिशत टूटकर 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पहले चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुई थी।

विशेषज्ञों ने बताई गिरावट की बड़ी वजह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, हालिया रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने आक्रामक तरीके से मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा। उन्होंने कहा कि बड़े संस्थागत निवेशकों द्वारा लंबे सौदों में भारी बिकवाली की गई, जिससे बाजार में तेज दबाव बना। गांधी ने बताया कि तकनीकी दृष्टि से भी Gold Silver Crash कई सत्रों से अत्यधिक खरीदी की स्थिति में थे, जिससे सुधार यानी गिरावट की आशंका पहले से बनी हुई थी। डॉलर में सुधार आने से भी सर्राफा बाजार पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेज गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Gold Silver Crash  देखने को मिली। हाजिर सोना 5.31 प्रतिशत या 285.30 डॉलर टूटकर 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। दिन के कारोबार के दौरान सोना करीब आठ प्रतिशत तक गिरकर 4,945 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया था।

गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 5,595 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 5,371 डॉलर पर बंद हुआ था। वहीं, हाजिर चांदी भी 12 प्रतिशत से अधिक गिरकर 101.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। दिन के दौरान इसमें 17 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

वैश्विक अनिश्चितता और फेड को लेकर चिंता

इनक्रेड मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय कुप्पा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली और अनिश्चितता ने भी कीमतों को नीचे धकेला है। उन्होंने कहा कि हालिया तेज उछाल के बाद ऊंचे स्तर पर कोई मजबूत समर्थन नहीं बन पाया था, जिससे तकनीकी सुधार काफी तेज रहा।

इसके अलावा अमेरिका में फेडरल रिजर्व के नेतृत्व को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने भी बाजार में जोखिम से बचने का माहौल बनाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेड के अगले प्रमुख के रूप में नामित किए जाने की चर्चाओं से निवेशकों में आशंका बढ़ी है कि भविष्य की मौद्रिक नीति ज्यादा सख्त हो सकती है।

आगे क्या?

विशेषज्ञों का मानना है कि निकट अवधि में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशक इसे खरीदारी के अवसर के रूप में भी देख रहे हैं, जबकि अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर हलचल, जानिए आज कितना बदला गोल्ड का भाव और क्या है निवेश का सही समय

Crude Oil Prices में बड़ी गिरावट, जून में 19 में से 13 दिन सस्ता हुआ कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद

AI in IT Companies: नौकरियां नहीं छीन रहा AI, बल्कि आईटी सेक्टर को दे रहा नई ताकत, बोले नंदन नीलेकणी

UP Gold Price Today: नए सप्ताह में महंगा हुआ सोना, चांदी के दाम में भी उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Gold Production in India: आंध्र प्रदेश में नया भंडार, कौन सा राज्य देता है सबसे ज्यादा सोना?

TAGGED:bullion market newsglobal bullion trendsgold price fallgold silver volatilityprecious metals declineprofit booking goldsilver market crash
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Tameshwar Nath Dham Corridor: Yogi Adityanath announces Tameshwar Nath Dham Corridor development in Sant Kabir Nagar
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News: अयोध्या-काशी के बाद अब तामेश्वरनाथ धाम की बारी, योगी सरकार करेगी भव्य विकास

ShreeJi ShreeJi 2026-06-26
Online Diesel Delivery: अब पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं, व्हाट्सएप पर ऑर्डर करें और घर या ऑफिस तक मंगाएं डीजल
E-Newspaper 27/06/2026
Pune Crime News: शादी से पहले मौत! पुणे के लोहागढ़ किले में क्या हुआ था केतन के साथ?
Samay Raina: आलिया भट्ट और शरवरी ने जमाई महफिल, फिर भी क्यों अधूरा लगा Latent 2?
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?