Root Cause of Diabetes: डायबिटीज आज सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर बन चुकी है। शहरीकरण, ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना, फास्ट फूड पर बढ़ती निर्भरता और मानसिक तनाव ने इस बीमारी को तेजी से बढ़ाया है। चिंता की बात यह है कि लोग डायबिटीज (Root Cause of Diabetes) को सिर्फ मीठे से जोड़कर देखते हैं, जबकि सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गहरी है। फिजिशियन के मुताबिक, अधिकतर लोग डायबिटीज की असली वजहों को समझ ही नहीं पाते। नतीजा यह होता है कि बीमारी धीरे-धीरे शरीर में घर बना लेती है और जब तक लक्षण सामने आते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।
इंसुलिन रेजिस्टेंस- डायबिटीज की असली जड़
टाइप-2 डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण (Root Cause of Diabetes) इंसुलिन रेजिस्टेंस है। इसमें शरीर इंसुलिन बनाता तो है, लेकिन उसका सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता। इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं-
- खाना खाने के बाद अत्यधिक सुस्ती
- बार-बार नींद आना
- दिमाग का भारीपन या ब्रेन फॉग
अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज किया गया, तो आगे चलकर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है।
Read More: कटहल एक ऐसा हेल्दी फूड जो बदल रहा है खाने और सेहत का ट्रेंड, जानें इसके सुपर फायदे
पेट की चर्बी और बैठी रहने की आदत
पेट के आसपास जमा चर्बी सिर्फ दिखने की समस्या नहीं है, बल्कि यह हार्मोनल गड़बड़ी पैदा करती है। फिजिशियन के अनुसार, पेट की चर्बी ऐसे रसायन छोड़ती है जो इंसुलिन के काम को कमजोर कर देते हैं। दिनभर बैठे रहना, एक्सरसाइज न करना (Root Cause of Diabetes) और वॉक से दूरी ये सभी आदतें डायबिटीज के खतरे को कई गुना बढ़ा देती हैं।

ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और बार-बार खाना
अक्सर लोग सोचते हैं कि थोड़ी-थोड़ी देर में खाना हेल्दी होता है, लेकिन हकीकत यह है कि बार-बार खाने से इंसुलिन स्पाइक(Root Cause of Diabetes) होता है।खासतौर पर सफेद चावल, मैदा, प्रोसेस्ड फूड इनका अधिक सेवन पैंक्रियाज पर दबाव डालता है और लंबे समय में डायबिटीज की वजह बन सकता है।
तनाव और नींद की कमी: साइलेंट दुश्मन
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव लेना आम हो गया है। लेकिन ज्यादा तनाव और 6 घंटे से कम नींद लेने पर शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो इंसुलिन का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। लगातार खराब नींद ब्लड शुगर को असंतुलित कर सकती है, चाहे आपकी डाइट कितनी भी सही क्यों न हो।
परिवार में डायबिटीज का इतिहास
अगर आपके माता-पिता या करीबी रिश्तेदारों को डायबिटीज है (Root Cause of Diabetes), तो आपके लिए खतरा ज्यादा हो सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि बीमारी तय है, लेकिन लाइफस्टाइल में लापरवाही इसे जल्दी बुलावा दे सकती है। ऐसे लोगों को नियमित जांच, संतुलित आहार और एक्टिव रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है।
डायबिटीज से बचाव कैसे करें?
डायबिटीज (Root Cause of Diabetes) अचानक नहीं होती, बल्कि यह सालों की गलत आदतों का नतीजा होती है। सिर्फ मीठा छोड़ना समाधान नहीं है। सही उपाय हैं-
- संतुलित और समय पर भोजन
- रोज कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी
- तनाव कम करने की आदत
- 7–8 घंटे की पूरी नींद
समय रहते बदलाव ही आपको डायबिटीज से दूर रख सकता है।
ये भी पढ़ें- रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद फिसला बाजार, सोना-चांदी की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक?



