LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: How Much Cold Human Body Tolerate: कितनी ठंड सह सकता है इंसान का शरीर? अचानक गिरता तापमान क्यों बन जाता है जानलेवा खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > हेल्थ > How Much Cold Human Body Tolerate: कितनी ठंड सह सकता है इंसान का शरीर? अचानक गिरता तापमान क्यों बन जाता है जानलेवा खतरा
हेल्थ

How Much Cold Human Body Tolerate: कितनी ठंड सह सकता है इंसान का शरीर? अचानक गिरता तापमान क्यों बन जाता है जानलेवा खतरा

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-31 2:08 am
Lokhit Kranti Published 2026-01-31
Share
How Much Cold Human Body Tolerate
How Much Cold Human Body Tolerate: कितनी ठंड सह सकता है इंसान का शरीर? अचानक गिरता तापमान क्यों बन जाता है जानलेवा खतरा
SHARE

How Much Cold Human Body Tolerate: चिलचिलाती गर्मी हो या कड़ाके की ठंड, इंसान का शरीर कुछ हद तक खुद को हालात के हिसाब से ढाल लेता है। लेकिन जब तापमान अचानक और बहुत ज्यादा बदलता है, तो यही बदलाव शरीर के लिए खतरे की घंटी बन सकता है। इंसान का शरीर होमियोथर्मिक होता है, यानी हमारा अंदरूनी तापमान लगभग स्थिर रहता है। आमतौर पर यह 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। जब बाहर का तापमान तेजी से गिरता है, तो शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है। सवाल यह है कि इंसान का शरीर आखिर कितनी ठंड सह सकता है? (How Much Cold Human Body Tolerate) और किस पॉइंट के बाद यह जानलेवा हो जाती है।

Contents
ठंड पड़ते ही शरीर कैसे करता है बचाव?कब कहलाता है हाइपोथर्मिया?हाइपोथर्मिया के तीन खतरनाक स्तरज्यादा ठंड में क्या न करें?ठंड से बचने के लिए क्या करें?

Read More: डायबिटीज की असली जड़ क्या है? बदलती लाइफस्टाइल में क्यों बढ़ रही है डायबिटीज?

ठंड पड़ते ही शरीर कैसे करता है बचाव?

जैसे ही तापमान गिरता है, शरीर खुद को गर्म रखने के लिए कई नेचुरल मैकेनिज्म एक्टिव कर देता है। सबसे पहले त्वचा तक जाने वाले खून की मात्रा कम कर दी जाती है, ताकि जरूरी अंगों की गर्मी बनी रहे। इसके बाद कंपकंपी (Shivering) के जरिए मांसपेशियां सिकुड़ती-फैलती हैं और गर्मी पैदा होती है। साथ ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, ताकि त्वचा के पास गर्म हवा की एक परत फंस सके। लेकिन ये सभी सिस्टम तभी तक काम करते हैं, जब तक ठंड एक सीमा के अंदर हो। बहुत ज्यादा ठंड में ये सुरक्षा तंत्र फेल होने लगते हैं।

How Much Cold Human Body Tolerate
How Much Cold Human Body Tolerate

कब कहलाता है हाइपोथर्मिया?

अगर शरीर का अंदरूनी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाए, तो इस स्थिति को हाइपोथर्मिया कहा जाता है। यह कोई मामूली हालत नहीं, बल्कि एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाइपोथर्मिया के तीन स्तर होते हैं और हर स्तर के साथ खतरा (How Much Cold Human Body Tolerate) बढ़ता जाता है।

हाइपोथर्मिया के तीन खतरनाक स्तर

हल्का हाइपोथर्मिया (32–35°C)

  • इस शुरुआती स्तर में लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं।
  •  व्यक्ति को ज्यादा ठंड लगना
  • भूख या मतली
  • भ्रम और एकाग्रता में कमी
  • त्वचा का पीला और रूखा दिखना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अक्सर लोग इस स्टेज को हल्के में ले लेते हैं, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है।

मध्यम हाइपोथर्मिया (32°C से नीचे)

  • इस स्टेज पर शरीर की कार्यक्षमता साफ तौर पर गिरने लगती है।
  • दिल की धड़कन और सांसें धीमी हो जाती हैं
  • शरीर सुस्त पड़ने लगता है
  • दिमाग का तापमान कंट्रोल सिस्टम गड़बड़ा जाता है
  • कई मामलों में व्यक्ति अजीब व्यवहार करने लगता है, जैसे बिना वजह कपड़े उतार देना, जो बेहद खतरनाक संकेत माना जाता है।

 गंभीर हाइपोथर्मिया (28°C से नीचे)

  • यह सबसे खतरनाक स्थिति होती है।
  • शरीर की लगभग सभी गतिविधियां ठप होने लगती हैं
  • ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट तेजी से गिरता है
  • व्यक्ति बेहोश हो सकता है
  • जान जाने का खतरा बेहद बढ़ जाता है
  • इस स्तर पर तुरंत मेडिकल मदद न मिले, तो स्थिति जानलेवा हो सकती है।

ज्यादा ठंड में क्या न करें?

कड़ाके की सर्दी में कुछ गलतियां हालात को और बिगाड़ सकती हैं-

  • शराब का सेवन न करें, यह शरीर को झूठी गर्मी का एहसास देती है
  • बहुत ज्यादा गर्म पानी की बोतल सीधे शरीर पर न रखें
  • गीले कपड़ों में बिल्कुल न रहें
  • ठंड को हल्के में न लें, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के मामले में

ठंड से बचने के लिए क्या करें?

  • लेयर वाले गर्म कपड़े पहनें
  • शरीर को हल्का-फुल्का एक्टिव रखें
  • सिर, हाथ और पैरों को ढककर रखें
  • ठंड लगने पर तुरंत गर्म और सूखी जगह पर जाएं

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी गंभीर लक्षण की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद फिसला बाजार, सोना-चांदी की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक?

You Might Also Like

CM Yogi Village Visit: योगी-धामी का फिटनेस अंदाज, गांव में दिखा अनोखा नजारा

Vitamin D deficiency in children: बच्चों में विटामिन डी की कमी, क्यों बढ़ रहा खतरा और कैसे बचाएं?

Sugarcane Juice Benefits: गर्मियों में गन्ने का जूस, सेहत का मीठा साथी या छिपा हुआ रिस्क? जानें फायदे और नुकसान

Liver Disease Crisis: 2050 तक 2 अरब लोग हो सकते हैं प्रभावित, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Pregnancy After 35 Risk: देरी से मां बनने का ट्रेंड, क्या 35 के बाद प्रेग्नेंसी है सुरक्षित या बढ़ जाते हैं जोखिम? जानिए पूरी सच्चाई

TAGGED:Body TemperatureCold Weather RisksHealth Awarenesshealth tips newsHypothermiawinterWinter HealthWinter Weatherwinter weather India
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Jhansi News
उत्तर प्रदेश

Jhansi News: सूखनई नदी किनारे धू-धू कर जली बाइक

News Desk News Desk 2026-07-31
Today eNewspaper | 06 August 2026 Breaking News & Headlines
Jhansi Breaking: झांसी पहुंचे प्रभारी मंत्री, विपक्ष पर साधा निशाना
Today eNewspaper | 01 August 2026 Breaking News & Headlines
Meerut News: सेंटल्यूक्स उपकेंद्र में आयोजित हुआ विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?