High Blood Pressure: आजकल की भागदाैड़ वाली जिंदगी में लोगों को अलग-अलग तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में माेटापे की समस्या तो बढ़ ही रहीं हें, साथ ही साथ डायबिटीज और दिल से जुड़ी बहुत सी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर की दिक्क्त भी उन्हीं में से एक है।
क्या कभी आपने सोचा है कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या क्यों होती है? कौन होते हैं वो लोग जिन्हे इसका ज्यादा खतरा होता है? यदि आप भी अभी तक इन सारे सवालों के जवाब नहीं जान पाय तो आपको हमारा द्वारा लिखा हुआ ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए-
हाई बीपी की वजह? (High Blood Pressure)
कुछ दवाइयां जैसे डिप्रेशन की दवाएं, हार्मोन व गर्भनिरोधक गोलियां, नाक बंद की दवा और खास तौर पर पेनकिलर ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मोटापा, थायरॉयड की समस्या, किडनी की बीमारी, नींद से जुड़ी दिक्कतें, ट्यूमर आदि से हाई बीपी का खतरा अधिक बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर होने की कई वजह हो सकती है। कुछ चीजों को तो आप बदल सकते हैं जो आपके दिनचर्या में शामिल होती हैं लेकिन कुछ चीजों को बदलना मुश्किल होता है।

ये वजहें जो बदल सकती है (High Blood Pressure)
- हर दिन या जरूरत से ज्यादा जंक फ़ूड खाना
- अधिक शराब या कैफीन का सेवन करना
- वर्कआउट न करना
- नींद पूरी न होना
- ज्यादा तनाव या थकान

ये वजहें जो नहीं बदल सकती (High Blood Pressure)
- उम्र बढ़ने के साथ नसें मोटी एवं सख्त होती जाती हैं। जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है
- परिवार में यदि किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है या पहले थी तो भी इसका खतरा अधिक होता है
- 30 से 35 तक की उम्र के पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक रहता है
- प्रेग्नेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर होने से भी आगे चलकर ये समस्या हो सकती है
- बच्चों में भी ब्लड प्रेशर का खतरा

कैसे करें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल? (High Blood Pressure)
- फल और सब्जियों का सेवन करें
- शराब सिगरेट जैसे नशों बचें
- वजन को मेंटेन रखें
- तनाव कम करें और मन को शांत रखें
- रोजाना वर्कआउट करें
- अपने ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें
- अपनी नींद जरूर पूरी करें
Read More: Amritsar Golden City: अमृतसर क्यों कहलाता है ‘Golden City’? जानिए इसके पीछे के 5 शानदार कारण



