Lokhitkranti

Ghaziabad News : पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी बने रेड क्रॉस गाजियाबाद के आजीवन सदस्य, नंदी सेवा में भी लिया भाग

Ghaziabad News

Ghaziabad News : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद द्वारा विगत तीन वर्षों से संचालित साप्ताहिक नंदी हरा चारा सेवा ने समाज में सेवा की नई मिसाल पेश की है। इसी सेवा से प्रेरित होकर गाजियाबाद के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत चौधरी ने बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नंदी सेवा में भाग लेते हुए रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य बनने की घोषणा की।

प्रशांत चौधरी अपनी पत्नी हेमलता चौधरी (पूर्व विधायक), बेटी, नाती-पौत्र और मित्रों सहित हिंडन नदी के किनारे स्थित नंदी पार्क में आयोजित हरा चारा सेवा में सम्मिलित हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों से नंदी सेवा को जन-आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि नंदी को हरा चारा खिलाकर न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि शरीर में भी नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने रेड क्रॉस द्वारा चलाई जा रही इस सेवा का मुक्त कंठ से सराहना की।

रेड क्रॉस गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी और उनकी पत्नी हेमलता चौधरी रेड क्रॉस की सेवा गतिविधियों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने संगठन की आजीवन सदस्यता भी ले ली। सुभाष गुप्ता ने कहा कि जब राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व सेवा कार्यों से जुड़ता है, तो संस्थाओं का चतुर्मुखी विकास सुनिश्चित होता है।

इस सेवा दिवस को सफल बनाने में धवल गुप्ता, शुभम चतुर्वेदी, वल्ली जी, राजेश गर्ग, राकेश चतुर्वेदी, एम.सी. गौड़, राजेश गुप्ता सहित श्रीराम पिस्टन के अधिकारियों और वॉलंटियर्स का विशेष सहयोग रहा।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
31°C
Clear sky
2.4 m/s
52%
750 mmHg
09:00
31°C
10:00
33°C
11:00
35°C
12:00
36°C
13:00
37°C
14:00
38°C
15:00
38°C
16:00
37°C
17:00
36°C
18:00
35°C
19:00
33°C
20:00
32°C
21:00
31°C
22:00
31°C
23:00
30°C
00:00
30°C
01:00
30°C
02:00
30°C
03:00
30°C
04:00
29°C
05:00
28°C
06:00
26°C
07:00
26°C
08:00
28°C
09:00
29°C
10:00
32°C
11:00
33°C
12:00
35°C
13:00
34°C
14:00
34°C
15:00
35°C
16:00
34°C
17:00
35°C
18:00
33°C
19:00
30°C
20:00
28°C
21:00
28°C
22:00
28°C
23:00
28°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून