Delhi Politics : उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य श्रम एवं रोजगार मंत्री रघुराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसे लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान रघुराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी खुद को हिंदू बताती हैं, लेकिन कभी किसी मंदिर में पूजा करने नहीं जातीं। अब ताड़का को खत्म करने का समय आ गया है। हम उन्हें चुनावों में हराकर राजनीति से बाहर करेंगे। रामायण की पात्र ‘ताड़का’ की तुलना करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी को चुनावी रूप से पराजित करने की बात कही।
Delhi Politics : केजरीवाल को बताया ‘दिल्ली का रावण’
रघुराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के रावण बन गए थे। उन्होंने कहा था कि मैं ही दिल्ली का मुख्यमंत्री बनूंगा। लेकिन अब दिल्ली का रावण खत्म हो चुका है। सिंह ने आगे कहा कि देश में ऐसे लोग मुगल काल में भी गद्दार थे और आज भी वही भूमिका निभा रहे हैं।
Delhi Politics : पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब रघुराज सिंह ने विवाद खड़ा किया हो। इससे पहले होली और रमजान को लेकर उन्होंने अलीगढ़ में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि “होली के दिन सफेद टोपी वाले लोग तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से बाहर निकलें।”
Delhi Politics : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर भी दिया था बयान
रघुराज सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह AMU परिसर में राम मंदिर बनवाने के लिए अपनी पूरी संपत्ति दांव पर लगा देंगे और वहां मंदिर की पहली ईंट खुद रखेंगे।
यह भी पढ़े…
