Lokhitkranti

Delhi News : नगर निगम के सर्वे से बढ़ी मुस्तफाबाद, सीलमपुर और शाहदरा के लोगों की धड़कनें, जल्द होगी कार्रवाई

Delhi News

Delhi News : नगर निगम ने दिल्ली के मुस्तफाबाद, सीलमपुर और शाहदरा विधानसभा क्षेत्रों में चार से छह मंजिल तक की कमजोर और जर्जर इमारतों की पहचान का काम शुरू कर दिया है। अब तक की सर्वे प्रक्रिया में कुल 142 इमारतों को संरचनात्मक रूप से कमजोर पाया गया है, जिन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

Delhi News : चली गई थी 11 लोगों की जान
यह कार्रवाई मुस्तफाबाद के दयालपुर शक्ति विहार में हुए दुखद हादसे के बाद तेज़ी से शुरू की गई, जिसमें एक मकान ढहने से 11 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद नगर निगम ने विशेष सर्वे अभियान की शुरुआत की थी, जो अब पूरे इलाके में फैलाया जा रहा है।

Delhi News : मुस्तफाबाद में 96 इमारतों को कमजोर पाया गया
नगर निगम के अनुसार, मुस्तफाबाद क्षेत्र के दयालपुर, नेहरू विहार और ब्रजपुरी में 96 इमारतों को कमजोर पाया गया है। वहीं शाहदरा विधानसभा के दिलशाद कॉलोनी वार्ड में 30 और सीलमपुर के ब्रह्मपुरी वार्ड में 16 इमारतें चिन्हित की गई हैं। इनमें से कुछ को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय भी दिया गया, जिसमें केवल दो मकान मालिकों ने ही सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन इमारतों से न सिर्फ उनमें रहने वालों को बल्कि आसपास के लोगों को भी जान का खतरा है। नोटिस देकर मकान मालिकों को इमारतों को सुरक्षित करने का अवसर दिया जा रहा है, लेकिन समयसीमा पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि मालिक निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो निगम इमारतों को ढहा भी सकता है।

अधिकतर चिन्हित भवन अत्यधिक संकरी जगहों में बने चार से छह मंजिल के हैं, जिनकी नींव और संरचना आवश्यकता से कमजोर पाई गई है। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
33°C
Clear sky
2.3 m/s
23%
752 mmHg
23:00
33°C
00:00
33°C
01:00
32°C
02:00
31°C
03:00
30°C
04:00
29°C
05:00
28°C
06:00
27°C
07:00
28°C
08:00
30°C
09:00
33°C
10:00
35°C
11:00
37°C
12:00
39°C
13:00
41°C
14:00
42°C
15:00
42°C
16:00
42°C
17:00
41°C
18:00
40°C
19:00
38°C
20:00
37°C
21:00
35°C
22:00
33°C
23:00
32°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून