Lokhitkranti

UP News : ‘गोद में बैठाया, चूमा और मुंह में लगाया नोट…’ भाजपा नेता का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल

UP News

UP News : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में डांसर नेता के करीब आकर नाचती है और उनके पैरों के पास बैठ जाती है। इसके बाद नेता के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग न केवल तालियां बजाते नजर आते हैं, बल्कि कुछ लोग हूटिंग भी कर रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है और वीडियो के अंत में कुछ लोग महिला डांसर पर पैसे बरसाते हुए भी दिख रहे हैं।

UP News : वीडियो वायरल होते ही बब्बन सिंह ने दी सफाई
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बब्बन सिंह ने इसे “राजनीतिक साजिश” बताया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो फर्जी है और उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत बनाया गया है। बब्बन सिंह ने सीधे तौर पर भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर यह षड्यंत्र रचा है।

बब्बन सिंह का कहना है कि “मैं बिहार में एक बारात में शामिल हुआ था, जहां विधायक केतकी सिंह के पति और उनके लोग भी मौजूद थे। मेरी उम्र 70 साल है, मुझे आयुष्मान कार्ड मिला है। मैं ऐसा कोई कार्य नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि केतकी सिंह से उनके निजी और राजनीतिक मतभेद हैं। साथ ही यह भी दावा किया कि वह आगामी चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, इसी वजह से उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस कप्तान से करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

तस्वीर बब्बन सिंह के फेसबुक से ली गई है। इसमें वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नजर आ रहे हैं।

UP News : जानें कौन हैं बब्बन सिंह?
बब्बन सिंह बलिया जिले के मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर गांव के निवासी हैं। वह भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य हैं और किसान सहकारी चीनी मिल्स समिति लिमिटेड, रसड़ा में उपसभापति के पद पर कार्यरत हैं। बब्बन सिंह वर्ष 1993 में बांसडीह विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

यह भी पढ़े…

Bihar Police : आर्केस्ट्रा की लड़कियों संग डांस का मजा लेते दिखे दारोगा जी, वीडियो के सामने आते ही SP ने किया सस्पेंड

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून