By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Bihar News: बीजेपी ने नीतीश पर थोपा है यह फैसला’, नीतीश के राज्यसभा शपथ के बाद बोले तेजस्वी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बिहार > Bihar News: बीजेपी ने नीतीश पर थोपा है यह फैसला’, नीतीश के राज्यसभा शपथ के बाद बोले तेजस्वी
बिहार

Bihar News: बीजेपी ने नीतीश पर थोपा है यह फैसला’, नीतीश के राज्यसभा शपथ के बाद बोले तेजस्वी

Rupam
Last updated: 2026-04-10 10:21 अपराह्न
Rupam Published 2026-04-10
Share
Bihar News
Bihar News: बीजेपी ने नीतीश पर थोपा है यह फैसला', नीतीश के राज्यसभा शपथ के बाद बोले तेजस्वी
SHARE

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद से ही राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर हमलावर हैं, वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार और मंत्री विजय कुमार चौधरी के एक रहस्यमयी बयान ने ‘इस्तीफे’ और ‘नई सरकार’ की चर्चाओं को हवा दे दी है। दिल्ली से पटना लौटते ही विजय चौधरी ने जिस अंदाज में सस्पेंस बढ़ाया, उससे साफ लग रहा है कि बिहार में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है।

Contents
तेजस्वी यादव का प्रहारविजय चौधरी का सस्पेंसकैबिनेट मीटिंग और बीजेपी की बैठकें रद्द होने पर सवालजीतन राम मांझी का पोस्ट

तेजस्वी यादव ने राज्य की मौजूदा स्थिति को लेकर एनडीए सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि बिहार में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह ठप हो चुका है। उन्होंने पलायन, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता का मैंडेट किसी और के पास है और कुर्सी पर कोई और बैठा है। तेजस्वी के इन हमलों के बीच जीतन राम मांझी का सोशल मीडिया पोस्ट ‘बिहार विल मिस यू नीतीश जी’ आग में घी डालने का काम कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में सवाल तैर रहा है कि क्या नीतीश कुमार अब बिहार की सत्ता की कमान किसी और को सौंपकर केंद्र की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने वाले हैं? (Bihar Politics)

तेजस्वी यादव का प्रहार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए ने ‘तंत्र-मंत्र और मशीन तंत्र’ से जबरदस्ती सरकार तो बना ली, लेकिन राज्य का खजाना खाली है। तेजस्वी ने कहा, ‘हमने चुनाव से पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार को सीएम नहीं रहने दिया जाएगा। उन पर भाजपा का भारी दबाव है। सदन में जब वो बोलते हैं तो लाइन काट दी जाती है, उन्हें अपमानित किया जाता है। इन लोगों को बिहार के विकास की चिंता नहीं, बस अपनी कुर्सी बचाने का मोह है।’ (Bihar Politics)

read also: Mirzapur The Movie: मुन्ना भैया की वापसी और नए किरदारों की एंट्री! ‘मिर्जापुर’ मूवी में जितेंद्र कुमार और रवि किशन मचाएंगे धमाल

विजय चौधरी का सस्पेंस

बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए एक ऐसा बयान दिया जिसने सियासी विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया। उन्होंने कहा, ‘नीतीश जी ने राज्यसभा की शपथ ले ली, यह कोई बड़ी खबर नहीं है। बड़ी खबर यह है कि अब नई सरकार बनेगी। और याद रखिए, नई सरकार शपथ लेने से नहीं बल्कि इस्तीफा देने के बाद बनती है।’ जब उनसे इस्तीफे के समय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘इंतजार कीजिए, अभी समय है।’ (Bihar Politics)

Bihar Politics
Bihar Politics

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कैबिनेट मीटिंग और बीजेपी की बैठकें रद्द होने पर सवाल

तेजस्वी यादव ने यह भी मुद्दा उठाया कि पिछले दो महीनों से बिहार में कोई कैबिनेट मीटिंग नहीं हुई है। उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी की मीटिंग रद्द होने पर भी सवाल खड़े किए। तेजस्वी के अनुसार, राज्य में लूट, अपहरण और हत्याएं बढ़ रही हैं, किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन सरकार के पास इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई समय नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है और इसी वजह से महत्वपूर्ण निर्णय अटके हुए हैं। (Bihar Politics)

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

जीतन राम मांझी का पोस्ट

हम (HAM) संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर बधाई देने के बजाय एक भावुक लेकिन कूटनीतिक पोस्ट साझा किया। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, ‘राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई मैं नीतीश जी को नहीं दूंगा, बस इतना कहूंगा कि बिहार विल मिस यू नीतीश जी।’ मांझी के इस बयान को बिहार की सत्ता में होने वाले संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। (Bihar Politics)

You Might Also Like

Bihar Crime Story: 7 लाशें, कोई सुराग नहीं… फिर ऐसे खुला बिहार के सबसे रहस्यमयी केस का राज

Sudha Dairy Milk Price Hike: बिहार में दूध हुआ महंगा, सुधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, आम लोगों का बिगड़ेगा बजट

Bihar News: बिहार में बांटे गए नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दी बड़ी सलाह

Bihar Cabinet Meeting: पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का बेलन मार्च, पुलिस ने छात्र नेता खुशबू को लिया हिरासत में

BJP Victory 2026: विपक्ष को भारी पड़ रहा मुस्लिम कार्ड? ममता बनर्जी ने दोहराई तेजस्वी वाली बड़ी भूल!

TAGGED:Bihar New GovernmentBihar Politics NewsJitan Ram ManjhiNDA Bihar CrisisNitish Kumar Rajya Sabha OathPatna News Hindi.Tejashwi YadavVijay Kumar Chaudhary Statement
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
IndiGo Flight Smoke Incident
राष्ट्रीय

IndiGo Flight Smoke Incident: टेकऑफ से पहले विमान में दिखा धुआं, इमरजेंसी स्लाइड से निकाले गए 230 यात्री, दो घायल

Manisha Manisha 2026-05-27
Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में रचा इतिहास, पावरप्ले में 500 रन ठोक बने नंबर-1 बल्लेबाज
Haryana Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, मंदिर जा रहे परिवार पर पलटा मक्के से भरा ट्रक, पिता समेत 4 की मौत
IPL 2026 Eliminator: वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के तूफान में उड़ा SRH, राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 में पहुंची
Kerala Politics: केरल में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर समेत 10 जगह रेड
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?