By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Bihar Liquor Update: ‘बिहार में दारू चालू होना चाहिए…’, सम्राट चौधरी से शराब शुरू करने की पैरवी करेंगे अनंत सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बिहार > Bihar Liquor Update: ‘बिहार में दारू चालू होना चाहिए…’, सम्राट चौधरी से शराब शुरू करने की पैरवी करेंगे अनंत सिंह
बिहार

Bihar Liquor Update: ‘बिहार में दारू चालू होना चाहिए…’, सम्राट चौधरी से शराब शुरू करने की पैरवी करेंगे अनंत सिंह

Rupam
Last updated: 2026-04-14 8:11 अपराह्न
Rupam Published 2026-04-14
Share
Anant Singh Statement on Liquor Ban
Bihar Liquor Update: 'बिहार में दारू चालू होना चाहिए...', सम्राट चौधरी से शराब शुरू करने की पैरवी करेंगे अनंत सिंह
SHARE

Anant Singh Statement on Liquor Ban: बिहार की सत्ता में ‘सम्राट’ युग की शुरुआत के साथ ही राज्य की सबसे चर्चित नीति ‘शराबबंदी’ को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। मंगलवार, 14 अप्रैल को मीडिया से मुखातिब होते हुए अनंत सिंह ने साफ तौर पर कहा कि बिहार में अब शराब फिर से शुरू होनी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि शराबबंदी के कारण राज्य में ‘सूखा नशा’ और अन्य खतरनाक मादक पदार्थों का चलन बढ़ गया है, जो समाज के लिए अधिक हानिकारक है।

Contents
‘दारू चालू होना चाहिए…सम्राट चौधरी को दी बधाईनिशांत कुमार के डिप्टी CM बनने पर क्या बोले अनंत सिंह?शराबबंदी पर क्या होगा नई सरकार का स्टैंड?

अनंत सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे नए मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बात करेंगे, तो अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर ‘छोटे सरकार’ ने कहा कि वे निश्चित रूप से सम्राट चौधरी के सामने यह मुद्दा रखेंगे। बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट रही है, लेकिन अब नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही इस पर पुनर्विचार की मांग ने जोर पकड़ लिया है। (Anant Singh Statement on Liquor Ban)

READ: Shivraj Singh Chouhan Bihar Observer: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया केंद्रीय पर्यवेक्षक, सियासी हलचल तेज

‘दारू चालू होना चाहिए…

राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जब पत्रकारों ने अनंत सिंह से बिहार में सम्राट चौधरी के आने और शराब नीति पर सवाल किया, तो उन्होंने बिना झिझक कहा, ‘दारू चालू होना चाहिए… नशा-पानी बहुत खराब-खराब हो गया है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या राज्य में जहरीला और सूखा नशा बढ़ गया है और क्या वे इस बारे में सम्राट चौधरी से बात करेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘बात होबे न करेगा।’ (Anant Singh Statement on Liquor Ban)

सम्राट चौधरी को दी बधाई

अनंत सिंह ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के चयन का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी युवा हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे राज्य के लिए बेहतरीन काम करेंगे। हालांकि, जब उनसे नीतीश कुमार की कमी खलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार का प्रभाव अभी भी बना रहेगा। उन्होंने कहा, ‘मालिक वही रहेंगे… उन्हीं के इशारे पर काम होगा।’

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

निशांत कुमार के डिप्टी CM बनने पर क्या बोले अनंत सिंह?

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं भी गर्म हैं। हालांकि खबरें हैं कि निशांत इसके लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन अनंत सिंह ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि निशांत कुमार सरकार का हिस्सा बनें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे निशांत को उपमुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं, तो उन्होंने संक्षिप्त में कहा, ‘हां बनेंगे…’। (Anant Singh Statement on Liquor Ban)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

शराबबंदी पर क्या होगा नई सरकार का स्टैंड?

सम्राट चौधरी कल यानी 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के नेतृत्व वाली इस नई एनडीए सरकार के लिए शराबबंदी एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। एक तरफ जहां नीतीश कुमार का वोट बैंक इस नीति से जुड़ा है, वहीं दूसरी तरफ गठबंधन के भीतर से ही शराबबंदी को राजस्व की हानि और भ्रष्टाचार का जरिया बताकर इसे हटाने या इसमें ढील देने की मांग उठने लगी है। अनंत सिंह का यह बयान इसी नई राजनीतिक पटकथा की शुरुआत माना जा रहा है। (Anant Singh Statement on Liquor Ban)

You Might Also Like

Bihar Crime Story: 7 लाशें, कोई सुराग नहीं… फिर ऐसे खुला बिहार के सबसे रहस्यमयी केस का राज

Sudha Dairy Milk Price Hike: बिहार में दूध हुआ महंगा, सुधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, आम लोगों का बिगड़ेगा बजट

Bihar News: बिहार में बांटे गए नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दी बड़ी सलाह

Bihar Cabinet Meeting: पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का बेलन मार्च, पुलिस ने छात्र नेता खुशबू को लिया हिरासत में

Bihar EV Policy News: बिहार में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! महिलाओं को कार पर 1 लाख रुपये तक सब्सिडी, बाइक पर भी बड़ा फायदा

TAGGED:Anant SinghBihar Liquor BanBihar New CMBihar News 2026.Liquor Ban Lift News.Mokama MLANitish KumarSamrat Choudhary
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Delhi Water Crisis
दिल्ली एनसीआर

Yamuna Water Level: दिल्ली में पानी पर हाहाकार! यमुना का जलस्तर गिरा, सप्लाई हुई ठप

ShreeJi ShreeJi 2026-05-27
Urdu Poet News: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब में शोक की लहर
Kedarnath Reel Controversy: सोशल मीडिया रीलबाजी से आहत हुई आस्था, बाबा केदार के धाम में वायरल वीडियो पर उठे बड़े सवाल
India Demographic Change Committee:अवैध घुसपैठ पर केंद्र का सख्त रुख, अमित शाह का नई रणनीति के तहत बड़ा निर्णय
NEET Exam News: अब आसमान के रास्ते पहुंचेंगे NEET पेपर? री-टेस्ट से पहले हाई अलर्ट पर सरकार
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?