Lokhitkranti

Ayodhya : अयोध्या में गूंजेगा हर हर महादेव, जब धरती पर उतरेंगे 108 फुट के भोलेनाथ

Ayodhya

Ayodhya : रामनगरी अयोध्या में रामलला के प्राण प्रत‍िष्‍ठा के बाद अब भगवान शिव की 101 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह विशालकाय प्रतिमा श्री राम राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट की ओर से परिक्रमा मार्ग पर मौनी बाबा के पास श्री रामकृष्ण कृपा धाम में लगाई जाएगी। बता दें की अक्षय तृतीया के मौके पर इसका भूमि पूजन संपन्न हो चुका है और अब इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। महादेव की यह मूर्ति सिर्फ एक धार्मिक प्रतीक नहीं होगी, बल्कि यह श्रद्धालुओं के लिए सेवा और समर्पण का केंद्र भी बनेगी।

Ayodhya : श्रीराम राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्माण कार्य
श्रीराम राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट की ओर से इस मंदिर का निर्माण किया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की एक बैठक श्रीरामबल्लभाकुंज में अधिकारी राजकुमार दास की अध्यक्षता में हुई। ट्रस्ट के प्रधान अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने बताया कि भगवान शंकर की मूर्ति के अलावा खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापित होगी। यह जयपुर में बन रही है। राधा कृष्ण, राम दरबार, रानी सती का मंदिर भी बनेगा। राम दरबार चांदी से बनेगा। ट्रस्ट के महामंत्री बालकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि आश्रम में 125 कमरे होंगे।

Ayodhya : शिव-राम की जोड़ी, एकता की अनोखी मिसाल
यह पहल अयोध्या को न सिर्फ धार्मिक नजरिए से समृद्ध बनाएगी, बल्कि यहां आने वाले भक्तों को सेवा, सुरक्षा और सुविधा का अनुभव भी प्रदान करेगी। राम दरबार के पास शिव की यह विशाल प्रतिमा श्रद्धा, शक्ति और सेवा का संगम होगी। बता दें की इस आयोजन के प्रमुख संयोजक राजकुमार दास और महंत राम वल्लभा कुंज अयोध्या धाम के अधिकारी महंत ने बताया कि इस प्रतिमा के जरिए अयोध्या में शिव-राम एकता का प्रतीक खड़ा किया जा रहा है।

Ayodhya : अब खाटू श्याम भी विराजेंगे
बता दें की अयोध्या धाम के अधिकारी महंत ने कहा कि राम के नाम की गूंज के साथ शिव की महिमा अब और भी व्यापक रूप में महसूस की जा सकेगी। महादेव की यह मूर्ति भक्तों को आकर्षित करने के साथ-साथ अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को भी एक नई ऊंचाई देगी। आने वाले समय में यह स्थान भक्ति और सेवा का नया केंद्र बनकर उभरेगा. साथ ही अयोध्या में भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ-साथ खाटू श्याम जी की भी मूर्ती स्थापित की जाएगी।

Ayodhya : अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
श्री राम वल्लभा कुंज में ट्रस्ट के अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजकुमार दास ने की। ट्रस्ट के प्रधान अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के साथ-साथ खाटू श्याम जी की मूर्ति भी अयोध्याम में स्थापित होगी। यह जयपुर में बन रही है। ट्रस्ट के महामंत्री बालकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि आश्रम में 125 कमरे होंगे।

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
31°C
Clear sky
4.8 m/s
60%
754 mmHg
10:00
31°C
11:00
33°C
12:00
35°C
13:00
36°C
14:00
36°C
15:00
32°C
16:00
31°C
17:00
32°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
30°C
21:00
29°C
22:00
29°C
23:00
29°C
00:00
29°C
01:00
28°C
02:00
28°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
27°C
06:00
27°C
07:00
27°C
08:00
29°C
09:00
30°C
10:00
32°C
11:00
34°C
12:00
35°C
13:00
36°C
14:00
36°C
15:00
36°C
16:00
36°C
17:00
36°C
18:00
35°C
19:00
34°C
20:00
32°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून