LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Bihar News: बिहार में बांटे गए नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दी बड़ी सलाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बिहार > Bihar News: बिहार में बांटे गए नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दी बड़ी सलाह
बिहार

Bihar News: बिहार में बांटे गए नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दी बड़ी सलाह

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-20 11:31 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
Bihar News
Bihar News: बिहार में बांटे गए नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दी बड़ी सलाह
SHARE

Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरियों और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर मंगलवार का दिन काफी अहम रहा। एक तरफ जहां Vijay Kumar Choudhary ने जल संसाधन विभाग में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं और कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, वहीं दूसरी ओर बीपीएससी TRE-4 को लेकर पटना की सड़कों पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी देखने को मिला। इस बीच राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज रही।

Contents
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ‘अब आप विभाग परिवार का हिस्सा हैंअनुकंपा नियुक्ति पर भी दिया बड़ा संदेशसचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने क्या कहा?समारोह में मौजूद रहे कई वरिष्ठ अधिकारीबिहार में राजनीतिक और छात्र गतिविधियां भी रहीं चर्चा में

पुराने सचिवालय स्थित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग सीधे तौर पर किसानों और ग्रामीण इलाकों से जुड़ा हुआ है, इसलिए विभागीय कर्मचारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। (Bihar News)

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत उप मुख्यमंत्री Vijay Kumar Choudhary, विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर अभियंता प्रमुख वरुण कुमार ने सभी अधिकारियों और नवनियुक्त अभ्यर्थियों का स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। (Bihar News)

पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का बेलन मार्च, पुलिस ने छात्र नेता खुशबू को लिया हिरासत में

‘अब आप विभाग परिवार का हिस्सा हैं

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा,’आज से आप सभी जल संसाधन विभाग परिवार का अभिन्न अंग बन गए हैं. विभाग मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करता है और किसानों तथा आम जनता को सिंचाई एवं बाढ़ सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराता है. ऐसे में आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.  उन्होंने कहा कि विभाग की छवि उसके क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज से बनती है। इसलिए सभी नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करना चाहिए और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। (Bihar News)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

अनुकंपा नियुक्ति पर भी दिया बड़ा संदेश

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्त हुए कर्मियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘यह विभाग की संवेदनशीलता का परिचायक है कि सेवाकाल के दौरान किसी कर्मचारी के निधन के बाद उनके आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान की जाती है. उन्होंने इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने वाले मुख्यालय और क्षेत्रीय अधिकारियों की सराहना भी की। (Bihar News)

सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने क्या कहा?

विभाग के सचिव Dr. Chandrashekhar Singh ने भी नवनियुक्त अभियंताओं और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘आपसे उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा है और अपने दायित्वों के निर्वहन में विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान (Bihar News) किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग नई तकनीकों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के जरिए कर्मचारियों को कार्य करने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराएगा।

समारोह में मौजूद रहे कई वरिष्ठ अधिकारी

इस कार्यक्रम में अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन, तकनीकी परामर्शी मनोज रमण, संयुक्त सचिव अजय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभागीय योजनाओं और भविष्य की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई। (Bihar News)

बिहार में राजनीतिक और छात्र गतिविधियां भी रहीं चर्चा में

मंगलवार को बिहार में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज रहीं। सम्राट चौधरी सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर कई अहम फैसलों की चर्चा रही। वहीं बीपीएससी TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया। छात्र नेता खुशबू की अगुवाई में महिला अभ्यर्थी हाथों में बेलन लेकर सड़कों पर उतरीं, जिसके बाद पुलिस ने खुशबू को हिरासत में ले लिया। (Bihar News)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव, बोले- ‘जेल से डरने वाले नहीं’

लखीसराय अशोकधाम भगदड़: 7 मौतों के बावजूद 2 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS अधिकारियों के तबादले, सीवान-भोजपुर के DM बदले

पटना साइबर ठगी: बैंक खाता किराए पर देने वाले रैपिडो ड्राइवर समेत तीन दबोचे गए

लखीसराय भगदड़: अशोक धाम मंदिर में करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी, 7 की मौत

TAGGED:Appointment Letter BiharBihar Deputy CMBihar Government JobsBihar NewsBihar Water Resources DepartmentBPSC TRE 4 ProtestPatna NewsVijay Choudhary
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
भोजपुर मुठभेड़ में गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई
गाजियाबाद

गाजियाबाद: भोजपुर मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल, लूटा गया लैपटॉप बरामद

Meena Chauhan By Meena Chauhan 1 दिन ago
जयवीर गैंगस्टर एक्ट बरी: साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दिए दोषमुक्ति के आदेश
राष्ट्रपति वीरता पदक अजय साहनी को तीसरी बार, मेरठ मुठभेड़ में दिखाया था अदम्य साहस
राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव, बोले- ‘जेल से डरने वाले नहीं’
विजयनगर पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कांड के फरार बदमाश अमन को लगी गोली, साथी अरुण गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?