Bihar Cabinet Portfolios: बिहार में ‘सम्राट’ युग के आगाज के साथ ही सरकार के कामकाज का रोडमैप तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है, जिसमें उन्होंने सत्ता की चाबी यानी गृह विभाग समेत कुल 29 महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास रखा है। बिहार सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, पथ निर्माण और निगरानी जैसे भारी-भरकम विभागों की जिम्मेदारी स्वयं संभाली है। 15 अप्रैल, 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी अब राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में एक नई और शक्तिशाली पारी की शुरुआत कर चुके हैं।
मंत्रिमंडल के बंटवारे में दोनों उपमुख्यमंत्रियों (डिप्टी सीएम) के कद और अनुभव का भी पूरा ख्याल रखा गया है। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को शिक्षा, जल संसाधन और ग्रामीण विकास जैसे 10 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त, ऊर्जा और समाज कल्याण समेत 8 विभागों का दायित्व मिला है। नीतीश कुमार के 20 साल के लंबे शासन के बाद हुए इस बड़े फेरबदल को बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था में एक नए संतुलन के रूप में देखा जा रहा है, जहां भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने नीतिगत नियंत्रण अपने हाथों में रखा है। (Bihar Cabinet Portfolios)
29 विभागों के साथ ‘सुपर पावर’
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शासन व्यवस्था पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए सबसे अहम विभागों का चयन किया है। गृह विभाग और सामान्य प्रशासन उनके पास होने का सीधा मतलब है कि राज्य की कानून-व्यवस्था और नौकरशाही पर उनका सीधा नियंत्रण होगा। इसके अलावा, कृषि और उद्योग जैसे विभाग उनके ‘विकसित बिहार’ के विजन को गति देंगे। (Bihar Cabinet Portfolios)
मुख्यमंत्री के पास मुख्य विभाग:
-
गृह एवं सामान्य प्रशासन
-
स्वास्थ्य और मंत्रिमंडल सचिवालय
-
पथ निर्माण एवं राजस्व एवं भूमि सुधार
-
कृषि, उद्योग और पंचायती राज
-
निगरानी और निर्वाचन
ग्रामीण और शैक्षिक विकास का जिम्मा
विजय चौधरी को सरकार के उस मोर्चे पर लगाया गया है जिसका सीधा जुड़ाव ग्रामीण आबादी और युवाओं से है। 10 विभागों के साथ वे बुनियादी ढांचे के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्य विभाग, शिक्षा, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण। (Bihar Cabinet Portfolios)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव
अनुभवी नेता विजेंद्र यादव को राज्य की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जरूरतों को संभालने की जिम्मेदारी मिली है। उनके पास 8 विभाग हैं। मुख्य विभाग, वित्त, ऊर्जा, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण। (Bihar Cabinet Portfolios)
पूर्ण पोर्टफोलियो सूची: किसे क्या मिला?
| क्रम | विभाग | क्रम | विभाग |
| 1 | सामान्य प्रशासन | 16 | युवा, रोजगार एवं कौशल विकास |
| 2 | गृह | 17 | पर्यटन |
| 3 | मंत्रिमंडल सचिवालय | 18 | कला एवं संस्कृति |
| 4 | निगरानी | 19 | डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन |
| 5 | निर्वाचन | 20 | आपदा प्रबंधन |
| 6 | राजस्व एवं भूमि सुधार | 21 | पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण |
| 7 | खान एवं भू तत्व | 22 | अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण |
| 8 | नगर विकास एवं आवास | 23 | सूचना प्रौद्योगिकी |
| 9 | स्वास्थ्य | 24 | खेल |
| 10 | विधि | 25 | सहकारिता |
| 11 | उद्योग | 26 | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन |
| 12 | पथ निर्माण | 27 | गन्ना उद्योग |
| 13 | कृषि | 28 | लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण |
| 14 | लघु जल संसाधन | 29 | पंचायती राज |
| 15 | श्रम संसाधन | — | अन्य सभी गैर-आवंटित विभाग |
डिप्टी सीएम विजय चौधरी (10 विभाग)
शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा, जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, ग्रामीण विकास और परिवहन। (Bihar Cabinet Portfolios)
डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव (8 विभाग)
वित्त, वाणिज्य कर, ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य। (Bihar Cabinet Portfolios)



