By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > पश्चिम बंगाल > Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल

Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

Rupam
Last updated: 2026-05-09 12:51 अपराह्न
Rupam Published 2026-05-09
Share
Suvendu Adhikari Oath:
Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री
SHARE

Suvendu Adhikari Takes Oath: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के शीर्ष नेताओं और हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में शपथ लेते हुए पश्चिम बंगाल को ‘विकास और सुशासन की नई दिशा’ देने का संकल्प लिया। समारोह  (Suvendu Adhikari Takes Oath) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

Contents
इन पांच नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथअमित शाह की मौजूदगी में चुने गए विधायक दल के नेता योगी आदित्यनाथ ने पहनाया भगवा गमछाभाजपा नेताओं ने बताया ‘ऐतिहासिक दिन’राजनीतिक तनाव के बीच बनी नई सरकार

इन पांच नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। बीजेपी ने कैबिनेट गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।

  • सुवेंदु अधिकारी – मुख्यमंत्री (ब्राह्मण)
    दिलीप घोष – मंत्री (ओबीसी)
    अग्निमित्रा पॉल – मंत्री (कायस्थ)
    अशोक कीर्तनिया – मंत्री (मतुआ समुदाय)
    क्षुदीराम टुडू – मंत्री (आदिवासी)
    निसिथ प्रमाणिक – मंत्री (राजबंशी समुदाय)
    बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने बदली बंगाल की राजनीति

चार मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों तक सिमट गई। सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था। भवानीपुर सीट पर उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया।(Suvendu Adhikari Takes Oath)

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा मोड़, बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद अमित शाह का ऐलान, सुवेंदु अधिकारी लेंगे 9 मई को बंगाल सीएम पद की शपथ

अमित शाह की मौजूदगी में चुने गए विधायक दल के नेता

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। अमित शाह ने कहा था, ‘सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।’ वहीं, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व के विश्वास से मुझे यह जिम्मेदारी मिली है।’ (Suvendu Adhikari Takes Oath)

 योगी आदित्यनाथ ने पहनाया भगवा गमछा

शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर पीठ थपथपाई। समारोह में मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु अधिकारी को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। बीजेपी नेताओं ने इसे ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम बताया। (Suvendu Adhikari Takes Oath)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

भाजपा नेताओं ने बताया ‘ऐतिहासिक दिन’

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने विधानसभा के भीतर और बाहर लगातार संघर्ष किया है। भाजपा नेता खगेन मुर्मू ने इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान की जीत बताया। उन्होंने कहा, ‘बंगाल की जनता ने घुसपैठ, अत्याचार और महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ वोट दिया है।’ दिलीप घोष ने कहा कि नई सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना होगी। (Suvendu Adhikari Takes Oath)

राजनीतिक तनाव के बीच बनी नई सरकार

सरकार गठन के बीच राज्य में राजनीतिक तनाव भी बना हुआ है। सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक और पूर्व वायुसेना कर्मी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीजेपी ने इसे सुनियोजित हमला बताया है। पुलिस और सीआईडी मामले की जांच कर रही है। दिलचस्प बात यह रही कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन आयोजित किया गया, जिसे बीजेपी ने ‘नए बंगाल की शुरुआत’ बताया। (Suvendu Adhikari Takes Oath)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

G7 Summit: ‘भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा’, पीएम मोदी से मुलाकात में बोले ट्रंप

PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, वंदे मातरम और महादेव कीर्तन से गूंजा ब्रातिस्लावा

PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और PM फिको से करेंगे अहम बातचीत

PM Modi Pahadpur Visit: ओडिशा दौरे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल से देंगे विकास का संदेश

PM Modi Leadership: देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है – मुख्यमंत्री धामी

TAGGED:Agnimitra Paulamit shahBengal PoliticsBJP Bengal VictoryBJP Government 2026Dilip GhoshNarendra ModiSuvendu Adhikari CMWest Bengal BJP GovernmentWest Bengal Oath Ceremony
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Jaspal Rana Death Update: भारतीय शूटिंग दिग्गज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक।
खेल

Jaspal Rana DeathUpdate: भारतीय निशानेबाजी के स्वर्णिम अध्याय का अंत, हमेशा याद रहेंगे जसपाल राणा

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-06-12
Aamir Khan News: ऑस्कर से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस तक, ऐसे बना आमिर खान प्रोडक्शंस एक ब्रांड
Uttar Pradesh News: जज के सवाल पर हत्यारे का खौफनाक जवाब, गाजीपुर कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में करोड़ों की कथित चोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, शंकराचार्य से लेकर ट्रस्ट तक आमने-सामने
Global Conflict: ईरान से समझौता खत्म, अब किस मोर्चे पर उतरेगा अमेरिका? जानिए 3 देशों के नाम
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?