By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Mamata Banerjee Resignation: ‘बर्खास्त करो, इस्तीफा नहीं दूंगी’, हार के बाद भी ममता बनर्जी के तीखे तेवर!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > पश्चिम बंगाल > Mamata Banerjee Resignation: ‘बर्खास्त करो, इस्तीफा नहीं दूंगी’, हार के बाद भी ममता बनर्जी के तीखे तेवर!
पश्चिम बंगाल

Mamata Banerjee Resignation: ‘बर्खास्त करो, इस्तीफा नहीं दूंगी’, हार के बाद भी ममता बनर्जी के तीखे तेवर!

Rupam
Last updated: 2026-05-06 9:21 अपराह्न
Rupam Published 2026-05-06
Share
Mamata Banerjee Resignation
Mamata Banerjee Resignation: 'बर्खास्त करो, इस्तीफा नहीं दूंगी', हार के बाद भी ममता बनर्जी के तीखे तेवर!
SHARE

Mamata Banerjee Resignation:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने हार स्वीकार करने के बजाय इसे एक बड़ी साजिश करार दिया है। नव निर्वाचित विधायकों के साथ हुई एक हाई-वोल्टेज बैठक में ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने केंद्र सरकार और विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि ‘चाहे तो मुझे बर्खास्त कर दें, लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगी।’ ममता ने चुनाव परिणामों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवारों को साजिश के तहत जबरदस्ती हराया गया है। (Mamata Banerjee Resignation)

Contents
चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों पर साजिश का आरोप‘नैतिक जीत’ का दावा और विधानसभा में विरोध की रणनीति‘सीटों की लूट के खिलाफ सिंबॉलिक प्रोटेस्ट’मुख्य निर्वाचन अधिकारी की स्पष्टीकरण

ममता बनर्जी ने इस हार के लिए सीधे तौर पर चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल पुलिस, CRPF और मुख्य चुनाव अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ बताते हुए घोषणा की कि विधानसभा के पहले दिन टीएमसी के सभी विधायक विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचेंगे। ममता ने पार्टी के भीतर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिन नेताओं ने इस चुनाव के दौरान पार्टी को धोखा दिया है, उन्हें तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने खुद को एक ‘आजाद पंछी’ बताते हुए कहा कि वह भले ही चुनाव हार गई हों, लेकिन उनकी नैतिक जीत हुई है और वह आगे भी लड़ती रहेंगी। (Mamata Banerjee Resignation)

चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों पर साजिश का आरोप

ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, टीएमसी के 1500 से ज्यादा कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने कहा,’मेरे जो उम्मीदवार हारे हैं, उन्हें साजिश के तहत जबरदस्ती हराया गया है। इसके लिए चुनाव आयोग और केंद्रीय सुरक्षा बल जिम्मेदार हैं।’ (Mamata Banerjee Resignation)

Also Read : ‘मैं हारी नहीं, मुझे हराया गया है’, बंगाल नतीजों के बाद ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार, EC पर मढ़ा दोष

‘नैतिक जीत’ का दावा और विधानसभा में विरोध की रणनीति

बैठक के दौरान ममता बनर्जी काफी आक्रामक नजर आई। उन्होंने कहा कि वह हारने के बावजूद डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया,’मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। चाहे वे मुझे बर्खास्त कर दें। मैं चाहती हूं कि यह काला दिन हो। विधानसभा के पहले दिन टीएमसी के सभी विधायक काले कपड़े पहनें। जिन्होंने धोखा दिया है, उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा।’ (Mamata Banerjee Resignation)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

‘सीटों की लूट के खिलाफ सिंबॉलिक प्रोटेस्ट’

पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी ममता बनर्जी के सुर में सुर मिलाया। उन्होंने कहा कि हिंसा को रोकना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी थी, जिसमें वह पूरी तरह विफल रहा। घोष के अनुसार, ‘ममता बनर्जी का इस्तीफा न देना, बीजेपी द्वारा की गई सीटों की लूट के खिलाफ एक ‘सिंबॉलिक प्रोटेस्ट’ है। दीदी जो तय करेंगी, हम वही करेंगे। विधानसभा में हमारी भूमिका क्या होगी, इसका फैसला भी वही लेंगी।’ (Mamata Banerjee Resignation)

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की स्पष्टीकरण

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग का काम केवल चुनाव कराना और परिणाम अधिसूचित करने तक सीमित है। बुधवार (6 मई 2026) को उन्होंने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया अब पूरी तरह संवैधानिक प्रावधानों के तहत होगी और आयोग की इसमें आगे कोई भूमिका नहीं है। (Mamata Banerjee Resignation)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Bengal Crime Free Mission: CM शुभेंदु अधिकारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती, क्या खत्म होगा ‘मस्तान राज’?

West Bengal Politics: मंच पर अचानक बदला माहौल! सुवेंदु ने सबको किया सम्मान, CM योगी का पल बना खास

West Bengal Crime News: बंगाल मर्डर केस में यूपी कनेक्शन से सनसनी, मोबाइल-चैट और गुप्त सुरागों ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन

PM Modi: पहले गले लगाया, फिर छुए पैर… बंगाल में पीएम मोदी का संस्कार वाला अंदाज वायरल

Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार, सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

TAGGED:Mamata Banerjee Resignation
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
PM Modi Bengal Victory Speech 2026
राष्ट्रीय

Modi Headquarter Speech: BJP की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बंगाल में शुरू हुआ नया अध्याय

ShreeJi ShreeJi 2026-05-05
Bhagwant Mann Shukrana Yatra: ‘शुक्राना यात्रा’ का तीसरा दिन, भगवंत मान का सियासी वार, बोले- पंजाब में नहीं चलेगी नफरत की राजनीति
PM Modi Foreign Visit: पीएम मोदी का यूरोप मिशन 2026, चार देशों के दौरे से दुनिया को बड़ा संदेश
BJP Punjab Sunil Jakhar: बंगाल की जीत का असर, पंजाब की राजनीति में नई हलचल, बीजेपी का 2027 पर फोकस
Delhi Traffic Rules: दिल्ली में ट्रैफिक चालानों पर बड़ा एक्शन, 45 दिन बाद होगी सख्त कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?