LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Uttarakhand Wildlife Board: उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सरकार सख्त, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तराखंड > Uttarakhand Wildlife Board: उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सरकार सख्त, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड

Uttarakhand Wildlife Board: उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सरकार सख्त, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-07 8:52 pm
Lokhit Kranti Published 2026-01-07
Share
Uttarakhand Wildlife Board
Uttarakhand Wildlife Board: उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सरकार सख्त, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
SHARE

Uttarakhand Wildlife Board: उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर राज्य सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित Uttarakhand Wildlife Board  की 22वीं बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भालू, गुलदार, बाघ और हाथियों से जुड़े क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी को और मजबूत किया जाए, ताकि आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Contents
संवेदनशील इलाकों में संयुक्त निगरानी के निर्देशगांवों में फेंसिंग और सुरक्षा उपाय होंगे अनिवार्यUttarakhand Wildlife Board कॉरिडोर के संरक्षण पर विशेष जोरहॉटस्पॉट मैपिंग और स्थानीय सुरक्षा पर फोकसकचरे से बढ़ रहा भालुओं का खतरावन भूमि हस्तांतरण और विकास प्रस्तावों पर सहमतिवन मंत्री और अधिकारियों की प्रतिक्रियाअनुग्रह राशि बढ़ी, QRT और रेस्क्यू सेंटर को मंजूरी

संवेदनशील इलाकों में संयुक्त निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग और जिला प्रशासन को मिलकर संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त निगरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां Human Wildlife Conflict की आशंका अधिक है, वहां नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ डिजिटल निगरानी और अर्ली वार्निंग सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। Uttarakhand Wildlife Board का उद्देश्य किसी भी खतरे की समय रहते जानकारी देकर नुकसान को कम करना है।

READ MORE: ‘विकसित भारत-गारंटी’ से उत्तराखंड को नई ताकत, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण रोजगार तक मिलेगा बड़ा सहारा

गांवों में फेंसिंग और सुरक्षा उपाय होंगे अनिवार्य

Uttarakhand Wildlife Board  बैठक में सीएम ने निर्देश दिए कि प्रभावित और संवेदनशील गांवों में सोलर फेंसिंग, बायो फेंसिंग, हनी-बी फेंसिंग, वॉच टावर और अन्य सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए। साथ ही ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव और सतर्कता के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम (QRT) को हर समय सक्रिय रखा जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके।

Uttarakhand Wildlife Board कॉरिडोर के संरक्षण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हाथी और बाघ कॉरिडोर सहित सभी वन्यजीव कॉरिडोर का संरक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। वन्यजीवों के आवागमन वाले मार्गों पर एनिमल पास, अंडरपास और ओवरपास जैसी संरचनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौजूदा Uttarakhand Wildlife Board  संरक्षण नियमों में संशोधन की जरूरत हो, तो संबंधित विभाग परीक्षण कर जल्द प्रस्ताव शासन को भेजें।

READ MORE: अंकिता भंडारी हत्याकांड फिर गरमाया, 11 जनवरी को ‘उत्तराखंड बंद’ का ऐलान

हॉटस्पॉट मैपिंग और स्थानीय सुरक्षा पर फोकस

सीएम धामी ने जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित वन्यजीव समन्वय समितियों को सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशील जिलों, ब्लॉकों और गांवों की हॉटस्पॉट मैपिंग तत्काल पूरी करने को कहा गया। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, जलस्रोतों और पैदल मार्गों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

कचरे से बढ़ रहा भालुओं का खतरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन को सख्ती से लागू किया जाए, क्योंकि खुले कचरे की वजह से भालू आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने ईको-टूरिज्म व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि रिजर्व फॉरेस्ट के साथ-साथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी और कंजरवेशन रिजर्व क्षेत्रों में भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएं। इसके अलावा जन-सुरक्षा की दृष्टि से टेरिटोरियल फॉरेस्ट डिवीजन में पशु चिकित्सकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

वन भूमि हस्तांतरण और विकास प्रस्तावों पर सहमति

Uttarakhand Wildlife Board बैठक में वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े 9 प्रस्तावों पर सहमति बनी। इनमें केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य की पेयजल योजनाएं, राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र से संबंधित मोटरमार्ग योजनाएं और रामनगर वन प्रभाग से जुड़ा एक ऑप्टिकल फाइबर प्रस्ताव शामिल है। साथ ही संरक्षित क्षेत्रों की 10 किलोमीटर परिधि में उपखनिज चुगान से जुड़े 22 प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के विचारार्थ भेजने का निर्णय लिया गया।

वन मंत्री और अधिकारियों की प्रतिक्रिया

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय Uttarakhand Wildlife Board संरक्षण और मानव सुरक्षा के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम हैं। इससे प्रदेश की वन्यजीव प्रबंधन प्रणाली और अधिक मजबूत होगी।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र ने बताया कि चौरासी कुटिया के पुनर्विकास, मनसा देवी मंदिर और पहुंच मार्ग के पुनर्निर्माण, ऋषिकेश-नीलकंठ महादेव रोपवे परियोजना और लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटरमार्ग से जुड़े कार्यों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी से स्वीकृति मिल चुकी है।

अनुग्रह राशि बढ़ी, QRT और रेस्क्यू सेंटर को मंजूरी

उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के हमले से मानव मृत्यु के मामलों में अनुग्रह राशि 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा 32 वन प्रभागों में Human Wildlife Conflict से निपटने के लिए 93 क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। पिथौरागढ़, चंपावत और रुद्रप्रयाग में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Uttarakhand Heavy Rain: हरिद्वार में बारिश बनी आफत, हाईवे पर धंसी पुलिया, जलभराव में फंसी बस और कारें, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, टिहरी में भूस्खलन से इमारत ढही, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, Orange Alert के बीच मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिरा, उत्तरकाशी में भूस्खलन से हाईवे प्रभावित

Ramganga River Blockage: पिथौरागढ़ में बड़ा खतरा! पहाड़ी दरकने से रुकी रामगंगा नदी, 600 मीटर लंबी झील बनी, कई गांवों पर मंडराया संकट

Badrinath Offering Case: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद ने लिया कानूनी मोड़, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस और विभागीय जांच साथ-साथ

TAGGED:CM Pushkar Singh DhamiElephant Tiger CorridorForest Department UttarakhandHuman Wildlife ConflictUttarakhand Wildlife BoardUttarakhand Wildlife NewsWildlife Conservation IndiaWildlife Safety Measures
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Meerut Crime
उत्तर प्रदेश

Meerut Crime: मां और प्रेमी पर मासूम की हत्या का आरोप

News Desk News Desk 2026-08-01
Officer City: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में महिला ने की आत्महत्या
Kurukshetra Train Accident: रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा
Punjab News: दिनभर की बड़ी घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान
Badaun News: कांवड़ यात्रा को लेकर आज से लागू हुआ डायवर्जन प्लान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?