By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर 2026, Group C पदों पर होगी बंपर भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तराखंड > Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर 2026, Group C पदों पर होगी बंपर भर्ती
उत्तराखंड

Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर 2026, Group C पदों पर होगी बंपर भर्ती

Manisha
Last updated: 2026-05-10 8:05 पूर्वाह्न
Manisha Published 2026-05-10
Share
Group C Recruitment 2026
Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, UKSSSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर 2026, Group C पदों पर होगी बंपर भर्ती
SHARE

Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साल 2026 के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के तहत मई 2026 से दिसंबर 2026 तक अलग-अलग विभागों में Group C Recruitment 2026 के तहत कई अहम पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. आयोग की ओर से जारी इस कार्यक्रम के बाद लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है.

Contents
मई से शुरू होगी भर्ती परीक्षाओं की शुरुआतसहायक लेखाकार और वन विभाग में भी अवसरइंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा पर सबसे ज्यादा नजरपुलिस और वन आरक्षी भर्ती पर युवाओं की नजरदिसंबर तक जारी रहेगा भर्ती अभियानयुवाओं को तैयारी में मिलेगी मदद

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के बीच सरकारी नौकरी को लेकर लगातार उत्साह बना हुआ है. ऐसे में UKSSSC द्वारा जारी किया गया यह परीक्षा कार्यक्रम युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण माना जा रहा है. खास बात यह है कि इस बार आयोग ने भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियों के साथ विज्ञापन जारी होने की तारीख भी साझा की है, जिससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति तय करने में आसानी होगी.

मई से शुरू होगी भर्ती परीक्षाओं की शुरुआत

आयोग के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, सबसे पहले वाहन चालक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 72 पदों के लिए 31 मई 2026 को प्रस्तावित है. इसके बाद स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होगी, जिसमें कुल 416 पद शामिल हैं. यह परीक्षा युवाओं के बीच सबसे अधिक चर्चित भर्तियों में से एक मानी जा रही है.

Read More: योगी-धामी का फिटनेस अंदाज, गांव में दिखा अनोखा नजारा

इसके अलावा विशेष तकनीकी योग्यता वाले 57 पदों के लिए परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती के लिए 12 जुलाई 2026 को परीक्षा प्रस्तावित की गई है. कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके तहत इंटरमीडिएट और स्नातक योग्यता वाले 93 पदों के लिए 26 जुलाई 2026 को परीक्षा होगी.

सहायक लेखाकार और वन विभाग में भी अवसर

UKSSSC Recruitment 2026 के तहत सहायक लेखाकार के 305 पदों पर भर्ती भी की जाएगी. इसके लिए 10 जून 2026 को विज्ञापन जारी होने की संभावना है, जबकि परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी. वित्त और लेखा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है.

वन विकास निगम उत्तराखंड में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती भी युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस भर्ती के लिए 17 जून 2026 को विज्ञापन जारी होगा और 20 सितंबर 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू कराई जाएगी. वन विभाग की नौकरियों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा.

इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा पर सबसे ज्यादा नजर

उत्तराखंड में इस साल की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में सामान्य इंटर स्तरीय परीक्षा को माना जा रहा है. कनिष्ठ सहायक समेत विभिन्न पदों पर कुल 569 रिक्तियों के लिए 14 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी किया जाएगा. इसके बाद 4 अक्टूबर 2026 को परीक्षा आयोजित होने की संभावना है.

Also Read: सीएम योगी के गांव दौरे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

इसके अलावा व्यक्तिगत सहायक के 101 पदों पर भर्ती के लिए 24 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी होगा और परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 को होगी. वहीं ITI और डिप्लोमा योग्यता वाले 78 पदों के लिए 1 नवंबर 2026 को परीक्षा प्रस्तावित की गई है.

पुलिस और वन आरक्षी भर्ती पर युवाओं की नजर

Group C Recruitment 2026 में पुलिस और वन विभाग से जुड़ी भर्तियां भी शामिल हैं. स्पेशल टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और पुलिस आरक्षी के कुल 179 पदों के लिए 6 अगस्त 2026 को विज्ञापन जारी किया जाएगा. इन पदों के लिए 16 नवंबर 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी.

उत्तराखंड में पुलिस और वन विभाग की नौकरियों को लेकर हमेशा युवाओं में खास उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में यह भर्ती कार्यक्रम प्रतियोगी छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

दिसंबर तक जारी रहेगा भर्ती अभियान

UKSSSC आयोग के कैलेंडर के मुताबिक, विज्ञान वर्ग से संबंधित 21 पदों के लिए परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. वहीं विभिन्न विभागों में स्नातक स्तर के 106 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है. इसके अलावा विशिष्ट योग्यता वाले 73 पदों के लिए 20 दिसंबर 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी.

युवाओं को तैयारी में मिलेगी मदद

UKSSSC द्वारा पहले से परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाने को प्रतियोगी छात्रों के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है. इससे उम्मीदवार समय रहते अपनी पढ़ाई की योजना बना सकेंगे. हालांकि आयोग ने साफ किया है कि यह फिलहाल प्रस्तावित कैलेंडर है और प्रशासनिक या अन्य कारणों से परीक्षा तिथियों में बदलाव संभव है.

फिलहाल, उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह भर्ती कार्यक्रम सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर बनकर सामने आया है. खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो लंबे समय से Group C Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे थे. अब उम्मीदवारों की नजर आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया पर टिकी हुई है.

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Minority Education Authority को लेकर उत्तराखंड सरकार की बड़ी तैयारी, मदरसों में जुलाई से लागू हो सकती है नई व्यवस्था

Operation Sindoor China Support: ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद चीन का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान को तकनीकी मदद देने की बात मानी

CM Yogi Village Visit: योगी-धामी का फिटनेस अंदाज, गांव में दिखा अनोखा नजारा

UP CM Latest Update: सीएम योगी के गांव दौरे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

Labour Exit Plan: नोएडा श्रमिक हिंसा के बाद अलर्ट हुआ उत्तराखंड, सरकार का बड़ा ‘EXIT Plan’, बढ़ी मजदूरी और लागू हुआ VDA

TAGGED:Group C Recruitment 2026Group C Vacancy 2026UKSSSC Exam Calendar 2026UKSSSC Group C JobsUKSSSC Recruitment 2026Uttarakhand Govt Jobs 2026उत्तराखंड सरकारी नौकरीपुलिस भर्ती उत्तराखंडवन आरक्षी भर्तीसहायक लेखाकार भर्ती
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
GT vs RR IPL 2026
खेल

GT vs RR IPL 2026: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात का दबदबा, राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-05-10
West Bengal Election 2026: CM योगी का अनोखा अंदाज, बैठक से पहले मिठाई बांटकर मनाई जीत
PM Modi News: गंगासागर से यूपी तक BJP का बड़ा प्लान, बंगाल जीत के बाद मोदी का मास्टरस्ट्रोक भाषण
Keralam CM Suspense: केरलम में कांग्रेस की जीत के बाद CM पद पर फंसा पेच, राहुल-खड़गे के दरबार में 3 घंटे चली बैठक
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने बिकिनी टॉप में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, सिजलिंग तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?