Republic Day 2026: उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और 25 वर्षों की विकास यात्रा को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय Republic Day 2026 समारोह से लेकर राजधानी दिल्ली में आयोजित भारत पर्व तक, उत्तराखंड की विशेष झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इन झांकियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक आस्था, पर्यटन और आत्मनिर्भरता की दिशा में हुए कार्यों को जीवंत रूप में दर्शाया जाएगा।
राज्य सरकार के विजन के अनुरूप तैयार की गई झांकियों में उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि सीमित संसाधनों और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद उत्तराखंड ने किस प्रकार पर्यटन, बुनियादी ढांचे, संस्कृति संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। झांकियां न केवल अतीत की गौरवशाली परंपराओं को सामने लाती हैं, बल्कि भविष्य के आत्मनिर्भर उत्तराखंड की तस्वीर भी पेश करती हैं।
READ: बर्फबारी के बाद उत्तराखंड अलर्ट मोड पर, आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह सक्रिय
भारत पर्व में ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ की झलक
राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में 26 से 31 जनवरी तक आयोजित भारत पर्व में उत्तराखंड की खास झांकी प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी का मुख्य विषय ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ रखा गया है, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक, आर्थिक और पारंपरिक आत्मनिर्भरता को प्रमुखता से उकेरा गया है। झांकी का ट्रेलर सेक्शन विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया है, जहां उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल और रणसिंघा की तांबे से बनी भव्य प्रतिकृतियां दर्शकों का ध्यान खींचेंगी।
इसके साथ ही ट्रेलर सेक्शन में तांबे के विशाल मंजीरे की आकृति भी स्थापित की गई है, जो उत्तराखंड की प्रसिद्ध ताम्र कला और यहां के शिल्पकारों की उत्कृष्ट कारीगरी का प्रतीक है। यह झांकी प्रदेश की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प परंपरा और पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने का संदेश भी देती है। भारत पर्व के दौरान देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता और विकास की कहानी को करीब से देख सकेंगे।
READ:श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया स्वरूप
परेड ग्राउंड में दिखेगा पर्यटन, आस्था और विकास का संगम
देहरादून के परेड ग्राउंड में Republic Day 2026 समारोह के लिए तैयार झांकी में उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों, चारधाम यात्रा, धार्मिक आस्थाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संतुलन की झलक देखने को मिलेगी। झांकी के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि उत्तराखंड पर्यटन और अध्यात्म के साथ-साथ सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पर्वतीय राज्य की जैव विविधता, नदियां, हिमालयी परिदृश्य और सांस्कृतिक जीवनशैली को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि झांकी के जरिए राज्य की परंपराओं, पर्यटन और विकास यात्रा को देशवासियों के सामने रखा जा रहा है। दिल्ली से लेकर देहरादून तक लोग उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भरता की झलक देख सकेंगे। भारत पर्व में यह झांकी निश्चित रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की पहचान को और सशक्त करेगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Republic Day 2026 की तैयारियों का प्रशासनिक जायजा
उधर, Republic Day 2026 समारोह को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य मंच, विभिन्न ब्लॉकों में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के लिए की गई बैठने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण, साउंड सिस्टम, एंकर व्यवस्था और बिजली के लिए जनरेटर बैकअप की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। जिला प्रशासन ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि समारोह का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि विकासपरक विभागीय झांकियों के मूवमेंट और दर्शकों के लिए पर्याप्त सीटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। Republic Day 2026 के अवसर पर परेड ग्राउंड में राज्यपाल द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी, जिससे समारोह की गरिमा और भव्यता और बढ़ेगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News



