LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Gairsain Budget Session: सीएम धामी की हाजिरजवाबी से सदन में गूंजे ठहाके, नारायण दत्त तिवारी की पंक्तियों से दिया जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तराखंड > Gairsain Budget Session: सीएम धामी की हाजिरजवाबी से सदन में गूंजे ठहाके, नारायण दत्त तिवारी की पंक्तियों से दिया जवाब
उत्तराखंड

Gairsain Budget Session: सीएम धामी की हाजिरजवाबी से सदन में गूंजे ठहाके, नारायण दत्त तिवारी की पंक्तियों से दिया जवाब

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-03-14 10:00 am
Lokhit Kranti Published 2026-03-14
Share
Gairsain Budget Session
Gairsain Budget Session: सीएम धामी की हाजिरजवाबी से सदन में गूंजे ठहाके, नारायण दत्त तिवारी की पंक्तियों से दिया जवाब
SHARE

Gairsain Budget Session: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में एक ऐसा दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला, जब CM Dhami की हाजिरजवाबी और शायराना अंदाज ने पूरे सदन का माहौल खुशनुमा बना दिया। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद जब मुख्यमंत्री विविध विषयों पर अपना वक्तव्य देने के लिए खड़े हुए, तो विपक्ष की ओर से आई एक टिप्पणी पर उन्होंने जिस अंदाज में जवाब दिया, उसने कुछ देर के लिए राजनीतिक नोकझोंक को भी मुस्कान में बदल दिया।

Contents
प्रश्नकाल के बाद शुरू हुआ दिलचस्प वाकयानारायण दत्त तिवारी की पंक्तियों से दिया जवाबविपक्षी विधायकों के चेहरों पर भी दिखी मुस्कानगुड गवर्नेंस पर सरकार की उपलब्धियों का जिक्रवित्तीय अनुशासन बनाए रखने का दावा

प्रश्नकाल के बाद शुरू हुआ दिलचस्प वाकया

Gairsain Budget Session के दौरान दोपहर करीब सवा 12 बजे प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद मद संख्या 7 के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में अपना वक्तव्य रखने के लिए खड़े हुए। वे राज्य सरकार की ओर से सुशासन (गुड गवर्नेंस) के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों को लेकर जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान विपक्षी बेंच से आवाज आई कि “थोड़ा तेज बोलिए, आवाज साफ नहीं आ रही है।”

इस टिप्पणी पर CM Dhami ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “मेरी लंबाई ज्यादा है तो मैं क्या करूं।” मुख्यमंत्री का यह जवाब सुनते ही सदन में हल्की हंसी गूंजने लगी। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी मुस्कुराते हुए बोलीं ,“माइक लंबे करने पड़ेंगे।”

READ MORE: कुंभ 2027 से पहले बदल रहा हरिद्वार, चमचमाती सड़कें और भव्य चौराहे करेंगे श्रद्धालुओं का स्वागत

नारायण दत्त तिवारी की पंक्तियों से दिया जवाब

CM Dhami  के इस जवाब के बाद विपक्ष की ओर से कुछ और टिप्पणियां आने लगीं। माहौल को सहज बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जिक्र करते हुए उनकी एक मशहूर पंक्ति दोहरा दी।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “यूं तो यहां आने वाला हर शख्स मुझसे लंबा है, लेकिन मेरा कद भी कुछ कम नहीं।”

धामी ने जब यह पंक्ति दोहराई और विपक्षी नेताओं से पूछा कि उन्हें यह बात याद है या नहीं, तो सदन में मौजूद सभी सदस्य कुछ क्षणों के लिए चौंक गए और फिर माहौल ठहाकों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री की इस हाजिरजवाबी ने Gairsain Budget Session की गंभीरता के बीच एक हल्का और सकारात्मक वातावरण बना दिया।

विपक्षी विधायकों के चेहरों पर भी दिखी मुस्कान

CM Dhami के इस शायराना अंदाज के बाद विपक्षी बेंच पर बैठे कई नेताओं के चेहरे पर भी मुस्कान दिखाई दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, काजी निजामुद्दीन, हरीश धामी, विक्रम नेगी, इंजीनियर रवि बहादुर और भुवन कापड़ी समेत कई विधायक इस हल्के पल का आनंद लेते नजर आए।

Read : कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, गंगा की स्वच्छता और सैनिटेशन व्यवस्था पर विशेष फोकस, विशेषज्ञों ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सदन में ऐसे क्षण अक्सर लोकतांत्रिक संवाद को सहज और मानवीय बनाते हैं। मुख्यमंत्री की इस प्रतिक्रिया ने भी कुछ ऐसा ही माहौल तैयार किया, जहां कुछ देर के लिए राजनीतिक तीखापन कम होता दिखाई दिया।

गुड गवर्नेंस पर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र

Gairsain Budget Session माहौल सामान्य होने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन, राजकोषीय अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में नीति आयोग द्वारा मार्च 2026 में जारी Fiscal Health Index (FHI) 2026 की रिपोर्ट में उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन की सराहना की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग राज्य की राजस्व स्थिति, व्यय की गुणवत्ता, घाटे के प्रबंधन और ऋण नियंत्रण जैसे मानकों के आधार पर तैयार की गई है। इन सभी क्षेत्रों में राज्य ने संतुलित और जिम्मेदार वित्तीय नीति अपनाई है।

वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का दावा

CM Dhami ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। महालेखाकार की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने Fiscal Responsibility and Budget Management (PRBM) Act के तहत निर्धारित मानकों का पालन किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य ने राजस्व अधिशेष (Revenue Surplus) की स्थिति को बनाए रखा है और राजकोषीय घाटा भी राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) की निर्धारित सीमा के भीतर है।

मुख्यमंत्री के अनुसार यह उपलब्धियां दर्शाती हैं कि उत्तराखंड वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Uttarakhand Heavy Rain: हरिद्वार में बारिश बनी आफत, हाईवे पर धंसी पुलिया, जलभराव में फंसी बस और कारें, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, टिहरी में भूस्खलन से इमारत ढही, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, Orange Alert के बीच मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिरा, उत्तरकाशी में भूस्खलन से हाईवे प्रभावित

Ramganga River Blockage: पिथौरागढ़ में बड़ा खतरा! पहाड़ी दरकने से रुकी रामगंगा नदी, 600 मीटर लंबी झील बनी, कई गांवों पर मंडराया संकट

Badrinath Offering Case: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद ने लिया कानूनी मोड़, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस और विभागीय जांच साथ-साथ

TAGGED:Fiscal Health Index 2026Gairsain AssemblyGairsain newsNarayan Dutt Tiwari quotePushkar DhamiPushkar Singh Dhami speechUttarakhand assembly proceedingsUttarakhand budget sessionUttarakhand governanceUttarakhand politics
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Meerut Kila Road Vyapar Sangh
उत्तर प्रदेश

Meerut Kila Road Vyapar Sangh का प्रथम स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

News Desk News Desk 2026-07-29
Jeevika Didi Ki Rasoi से कांवड़ियों को बड़ी राहत, ₹80 में मिलेगा पौष्टिक भोजन
Jind Businessman Murder में बड़ा खुलासा, एक्स गर्लफ्रेंड और पति गिरफ्तार
Gurugram Murder Case: पॉश इलाके में फ्लावर कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप
Pathankot Blast News: BJP नेता के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?