LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: CM Dhami: चंपावत में सीएम धामी का दौरा…, रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना, ₹182 करोड़ की 23 विकास योजनाओं से बदलेगा जिले का स्वरूप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तराखंड > CM Dhami: चंपावत में सीएम धामी का दौरा…, रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना, ₹182 करोड़ की 23 विकास योजनाओं से बदलेगा जिले का स्वरूप
उत्तराखंड

CM Dhami: चंपावत में सीएम धामी का दौरा…, रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना, ₹182 करोड़ की 23 विकास योजनाओं से बदलेगा जिले का स्वरूप

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-14 11:52 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 7 महीना ago
Share
CM Dhami Champawat Visit
CM Dhami Champawat Visit: चंपावत में सीएम धामी का दौरा..., रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना, ₹182 करोड़ की 23 विकास योजनाओं से बदलेगा जिले का स्वरूप
SHARE

CM Dhami: CM Dhami ने शनिवार को चंपावत जिले  के तल्ला देश बमन क्षेत्र का दौरा कर धार्मिक आस्था और विकास का संदेश दिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध मां रणकोची मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही CM Dhami ने जिले को विकास की नई दिशा देते हुए ₹182 करोड़ की लागत से जुड़ी 23 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। CM Dhami  का यह दौरा चंपावत को आदर्श जिला बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Contents
रणकोची मंदिर में पूजा, जनसंवाद से जुड़ा प्रशासन₹182 करोड़ की 23 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यासरणकोची मंदिर सौंदर्यीकरण को ₹4.5 करोड़ की सौगातउत्तरायणी पर्व पर कलश यात्रा, पुजारियों का सम्मानग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर विशेष फोकसचंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए 7 बड़ी घोषणाएंखटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभउत्तरायणी पर्व हमारी संस्कृति का उत्सव: सीएम धामी

रणकोची मंदिर में पूजा, जनसंवाद से जुड़ा प्रशासन

CM Dhami सीम-चुका तल्ला देश क्षेत्र स्थित मां रणकोची मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा संपन्न की। मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी भागीदारी रही। CM Dhami ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी।

मकर संक्रांति पर आदिबदरी धाम के खुले कपाट… सात दिवसीय महाभिषेक से गूंजा पंचबदरी का प्रथम धाम!

₹182 करोड़ की 23 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ₹182 करोड़ की 23 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, बाढ़ सुरक्षा, पर्यटन और आधारभूत ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। CM Dhami ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से चंपावत जिले में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

रणकोची मंदिर सौंदर्यीकरण को ₹4.5 करोड़ की सौगात

CM Dhami ने मां रणकोची मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹4.5 करोड़ की राशि की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि इस योजना की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

READ MORE: अंकिता भंडारी हत्याकांड ने फिर पकड़ी सियासी आग, सामने आए सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर

उत्तरायणी पर्व पर कलश यात्रा, पुजारियों का सम्मान

उत्तरायणी पर्व के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में भी CM Dhami ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी वर्ग को अंगवस्त्र और धार्मिक ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही भजन-कीर्तन से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया गया। CM Dhami ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं राज्य की पहचान हैं और इन्हें संरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर विशेष फोकस

CM Dhami ने रियासी, बमन गांव, तोक खेत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांवों का समग्र विकास हो।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए 7 बड़ी घोषणाएं

CM Dhami ने चंपावत को आदर्श जिला के रूप में विकसित करने के लिए 7 अहम विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें सीम खेत चुका और सौराई क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य, तल्ला देश के मंदिरों का सौंदर्यीकरण, पूर्णागिरी मेला 2026 के लिए ₹2.5 करोड़ की सहायता, चंपावत विधानसभा क्षेत्र में मोटर मार्गों का डामरीकरण, जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट में लिफ्ट निर्माण, ग्रामसभा नीड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एएनएम उपकेंद्र की स्थापना और इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए 15 नाली भूमि उपलब्ध कराना शामिल है।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

खटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ

चंपावत दौरे के बाद CM Dhami शाम को खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने तराई बीज निगम मैदान में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, उत्तरायणी और लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।

उत्तरायणी पर्व हमारी संस्कृति का उत्सव: सीएम धामी

CM Dhami ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि इसका वैज्ञानिक और सामाजिक महत्व भी है। उत्तरायणी हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और जीवन दर्शन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। CM Dhami का यह दौरा चंपावत में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास के संतुलन को मजबूत करता है और जिले के भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Uttarakhand Heavy Rain: हरिद्वार में बारिश बनी आफत, हाईवे पर धंसी पुलिया, जलभराव में फंसी बस और कारें, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, टिहरी में भूस्खलन से इमारत ढही, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, Orange Alert के बीच मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिरा, उत्तरकाशी में भूस्खलन से हाईवे प्रभावित

Ramganga River Blockage: पिथौरागढ़ में बड़ा खतरा! पहाड़ी दरकने से रुकी रामगंगा नदी, 600 मीटर लंबी झील बनी, कई गांवों पर मंडराया संकट

Badrinath Offering Case: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद ने लिया कानूनी मोड़, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस और विभागीय जांच साथ-साथ

TAGGED:Champawat development projectsChampawat development worksCM Dhami Champawat visitCM Dhami tourKhatima cultural fairKhatima newsRankochi TempleRankochi Temple pujaUttarakhand CM newsUttarayani Kautik FairUttarayani Kautik inauguration
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
गुरुग्राम कैमेलिया कामवाली पिटाई मामला, फ्लैट मालकिन रुचिरा पर केस दर्ज
हरियाणा

गुरुग्राम की 190 करोड़ के पेंटहाउस वाली सोसाइटी में कामवाली की पिटाई, फ्लैट मालकिन पर दर्ज हुआ केस

Meena Chauhan By Meena Chauhan 3 दिन ago
स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन
बदायूँ में 13 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन की तिरंगा यात्रा, गांव-गांव चलाया जा रहा जनसंपर्क अभियान
पंचकूला क्रेन हादसा: जनरेटर लोड करते वक्त पलटी मशीन, CCTV में कैद हुआ मंजर, 2 हेल्परों की मौत
Digital Health Mission: ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क बना बड़ी चुनौती
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?