LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Amit Shah Uttarakhand: हरिद्वार–ऋषिकेश में गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा, सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तराखंड > Amit Shah Uttarakhand: हरिद्वार–ऋषिकेश में गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा, सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड

Amit Shah Uttarakhand: हरिद्वार–ऋषिकेश में गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा, सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-21 2:24 pm
Lokhit Kranti Published 2026-01-21
Share
Amit Shah Uttarakhand
Amit Shah Uttarakhand: हरिद्वार–ऋषिकेश में गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा, सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर
SHARE

Amit Shah Uttarakhand: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके हरिद्वार और ऋषिकेश प्रवास को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए पुलिस, खुफिया एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। Amit Shah Uttarakhand 21 और 22 जनवरी में रहेंगे और इस दौरान कई महत्वपूर्ण धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Contents
700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, रोशनाबाद में हुई सुरक्षा ब्रीफिंगऋषिकेश और हरिद्वार में निर्धारित हैं अहम कार्यक्रमवीवीआईपी मूवमेंट के चलते बदली गई ट्रैफिक व्यवस्थाअन्य मार्गों पर भी डायवर्जन व्यवस्थाभारी वाहनों पर तीन दिन का प्रतिबंधस्वर्गाश्रम क्षेत्र बना पुलिस छावनीहेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक जीरो जोनसीसीटीवी निगरानी और सघन चेकिंग

700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, रोशनाबाद में हुई सुरक्षा ब्रीफिंग

Amit Shah Uttarakhand दौरे को लेकर हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में विशेष ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। यहां वीवीआईपी ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और जवानों को सतर्कता, अनुशासन और समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। दौरे के दौरान विभिन्न जिलों से 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है।

READ MORE: उत्तराखंड में मौसम लेगा बड़ा करवट, 22 जनवरी रात से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

ऋषिकेश और हरिद्वार में निर्धारित हैं अहम कार्यक्रम

Amit Shah Uttarakhand  21 जनवरी को ऋषिकेश स्थित गीता भवन में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 22 जनवरी को वे हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन उनका हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। इन सभी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से ही विस्तृत रणनीति तैयार कर ली है।

वीवीआईपी मूवमेंट के चलते बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand  और मूवमेंट को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश में अस्थायी ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि आम जनता को कम से कम परेशानी हो। 21 जनवरी को दोपहर 3 बजे से और 22 जनवरी को सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए भेजा जाएगा। नजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहन चीला मार्ग से जाएंगे, जबकि दिल्ली से देहरादून जाने वाला ट्रैफिक रुड़की- मोहंड मार्ग से डायवर्ट रहेगा। ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नेपाली तिराहा से देहरादून- मोहंड मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

अन्य मार्गों पर भी डायवर्जन व्यवस्था

सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को बीएचईएल तिराहा से शिवालिक नगर के मध्य मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहद्वार- लक्सर- बालावाली मार्ग से भेजा जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

READ MORE: केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, रुद्रप्रयाग में तैयारियों की औपचारिक शुरुआत

भारी वाहनों पर तीन दिन का प्रतिबंध

Amit Shah Uttarakhand कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए 20, 21 और 22 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले भारी वाहनों को शहर की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। पतंजलि योगपीठ फेज-1 और फेज-2, शांतिकुंज, बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड क्षेत्र में नो-एंट्री लागू रहेगी।

स्वर्गाश्रम क्षेत्र बना पुलिस छावनी

21 जनवरी को पौड़ी जिले का स्वर्गाश्रम क्षेत्र पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। गीता भवन में आयोजित कल्याण शताब्दी समारोह में गृह मंत्री की उपस्थिति को देखते हुए यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक जीरो जोन

आईजी गढ़वाल के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी की शाम लगभग तीन बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से जानकी पुल के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। इस दौरान दोपहर 12 बजे से संबंधित क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है।

सीसीटीवी निगरानी और सघन चेकिंग

जानकी झूला और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन पर नियंत्रण रहेगा। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। पुलिस द्वारा होटल, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि गृह मंत्री का यह दौरा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Uttarakhand Heavy Rain: हरिद्वार में बारिश बनी आफत, हाईवे पर धंसी पुलिया, जलभराव में फंसी बस और कारें, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, टिहरी में भूस्खलन से इमारत ढही, प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, Orange Alert के बीच मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिरा, उत्तरकाशी में भूस्खलन से हाईवे प्रभावित

Ramganga River Blockage: पिथौरागढ़ में बड़ा खतरा! पहाड़ी दरकने से रुकी रामगंगा नदी, 600 मीटर लंबी झील बनी, कई गांवों पर मंडराया संकट

Badrinath Offering Case: बदरीनाथ चढ़ावा विवाद ने लिया कानूनी मोड़, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस और विभागीय जांच साथ-साथ

TAGGED:Amit Shah tourAmit Shah UttarakhandAmit Shah visitHaridwar security arrangementsHaridwar traffic planpolice alertpolice high alertRishikesh traffic diversionRishikesh VVIP movementUttarakhand securityVVIP visit Uttarakhand
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
muzaffarnagar police kanwar shivir2
उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar Police ने कांवड़ सेवा शिविर मामले पर दी स्पष्ट जानकारी

News Desk News Desk 2026-08-03
KCC Loan मुद्दे पर लोकसभा में उठी किसानों की आवाज
Muzaffarnagar School Holiday: प्रशासन ने जारी किया आदेश
Premanand Maharaj के लिए निकली अनोखी दंडवत कांवड़ यात्रा
Samadhan Diwas में डीएम का सख्त संदेश, Samadhan Diwas में नहीं होगी लापरवाही
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?