Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में सोमवार देर रात तक करीब 8.80 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा कड़े बंदोबस्त किए गए है। लेकिन इस बार महाकुंभ मेले में किसी ने सबके ज्यादा श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है तो वो है आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह, नीली आंखों वाली लड़की मोनालिसा और कांटे वाले बाबा। इन लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहे है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांटे वाले बाबा से एक युवती बहस करती दिखाई पड़ रही है। इस युवती ने कांटे वाले बाबा के साथ ऐसा बर्ताव किया, जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
Mahakumbh 2025 : वायरल वीडियो में क्या ?
वायरल वीडियो में देख रहा है कि किस तरह से एक युवती कांटे वाले बाबा से बहस कर रही है। बाबा एकदम से लचार नजर आ रहे हैं। बाबा से पैसे मांग रही होती है। बाबा अपने पैसे को समेट रहे होते हैं। इस दौरान बाबा के ऊपर युवती अपने शब्दों से अटैक कर रही है। वहां पर भीड़ भी बाबा के ऊपर टूट गई है। बाबा से सभी पैसे मांग रहे होते हैं। बाबा के चेहरे पर साफ मायुसी और लाचारी झलक रही होती है।
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाबा एकदम असहाय पड़ गया है जबकि युवती खतरनाक तरीके से पेश आती है। युवती के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल कर दिया है। वीडियो पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-on-which-question-of-the-reporter-did-the-thorn-baba-get-angry/



