जम्मू कश्मीर : माता वैष्णो देवी मंदिर में रोपवे का विरोध कर रहे घोड़ा–खच्चर और पालकी वालों ने पुलिस फोर्स पर पत्थर कर दिया। इस दौरान एक पुलिसवाले के घायल होने की खबर सामने आई है। दरअसल, पीछे चार दिनों से कटरा में वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ लोकल दुकानदार और मजदूर विरोध प्रोटेस्ट कर रहे थे। जो प्रोटेस्ट आज यानी सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की तो पुलिस ने उन्हें रोकने चाहा लेकिन दोनों के बीच झड़प हो गई।
जम्मू कश्मीर : मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पहले मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। फिर शालीमार पार्क के बाहर धरना दिया। आपको बता दें कि शालीमार पार्क में ही वैष्णोदेवी दर्शन के लिए जाने वाले लोगों के लिए बेस कैंप बनाया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने वाले रोपवे प्रोजेक्ट से मौजूदा रूट के लोकल दुकानदार के व्यापार पर असर पड़ेगा। पालकी और घोड़े से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने वाले व्यापारियों ने कहा कि नया प्रोजेक्ट 250 करोड़ की लागत से बन रहा है। इसके बनने के बाद श्रद्धालु रोपवे से जाएंगे। हमारी रोजी रोटी छिन जाएगी।
जम्मू कश्मीर : सरकार दे 20 लाख का मुआवजा
वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शन में शामिल मजदूर संघ के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह जामवाल और शिवसेना (UBT) के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी ने रोपवे प्रोजेक्ट से प्रभावित होने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए ₹20 लाख का मुआवजा देने की मांग की।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-naeem-ahmed-would-have-been-alive-if-he-had-listened-to-sp/



