By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: McDonald Food Safety Action: जयपुर में मैकडॉनल्ड्स पर बड़ी कार्रवाई, घटिया और विषाक्त तेल में बन रही थीं फ्रेंच फ्राइज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राजस्थान > McDonald Food Safety Action: जयपुर में मैकडॉनल्ड्स पर बड़ी कार्रवाई, घटिया और विषाक्त तेल में बन रही थीं फ्रेंच फ्राइज
राजस्थान

McDonald Food Safety Action: जयपुर में मैकडॉनल्ड्स पर बड़ी कार्रवाई, घटिया और विषाक्त तेल में बन रही थीं फ्रेंच फ्राइज

Tej
Last updated: 2026-02-10 12:47 अपराह्न
Tej Published 2026-02-10
Share
McDonald Food Safety Action Jaipur
McDonald Food Safety Action
SHARE

McDonald Food Safety Action: राजस्थान सरकार के ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के अंतर्गत राजधानी जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने गौरव टावर स्थित दो रेस्टोरेंट्स पर निरीक्षण कर लगभग 100 किलो दूषित और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट  करवाया।

Contents
मैकडॉनल्ड्स में घटिया तेल का इस्तेमाल उजागर (McDonald Food Safety Action)क्या है टीपीसी और क्यों है खतरनाक?काला और अनुपयोगी तेल फिर भी किया जा रहा था इस्तेमालसड़े टमाटर और अन्य दूषित सामग्री भी मिलीदूसरे रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाईफूड सेफ्टी टीम रही मौके पर मौजूदआगे भी जारी रहेगी सख्त निगरानी

मैकडॉनल्ड्स में घटिया तेल का इस्तेमाल उजागर (McDonald Food Safety Action)

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने पाया कि जिस रिफाइंड पामोलीन तेल में फ्रेंच फ्राइज और अन्य खाद्य पदार्थ तले जा रहे थे, उसका टीपीसी (Total Polar Compounds) स्तर तय मानक से कहीं अधिक था।

जहां खाद्य तेल में टीपीसी की अधिकतम स्वीकार्य सीमा 25 है, वहीं नॉन-वेज फ्राई किए जा रहे तेल का टीपीसी 28 और वेज खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल हो रहे तेल का टीपीसी 31 पाया गया। यह स्थिति सीधे तौर परस्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक मानी जाती है।

McDonald Food Safety Action
McDonald Food Safety Action Jaipur

क्या है टीपीसी और क्यों है खतरनाक?

टीपीसी यानी टोटल पोलर कंपाउंड्स खाद्य तेल की गुणवत्ता मापने का एक वैज्ञानिक पैमाना है। जब तेल को बार-बार उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है, तो उसमें कैंसरकारक तत्व ट्रांस फैट और अन्य विषैले रसायन बनने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, टीपीसी स्तर 25 से ऊपर पहुंचने पर तेल लगभग विषाक्त हो जाता है, जिससे दिल की बीमारियां, मोटापा और कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

काला और अनुपयोगी तेल फिर भी किया जा रहा था इस्तेमाल

फूड सेफ्टी टीम ने मौके पर पाया कि मैकडॉनल्ड्स में उपयोग किया जा रहा तेल अत्यधिक काला, जला हुआ और पूरी तरह अनुपयोगी हो चुका था। इसके बावजूद इसे लगभग 150 डिग्री सेल्सियस तापमान पर गर्म कर दिनभर फ्राइंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने तेल के नमूने लेकर लगभग 40 लीटर तेल को तत्काल नष्ट करवाया। रेस्टोरेंट के मैनेजर संभव भारद्वाज को तुरंत प्रभाव से फ्रेश तेल उपयोग में लेने के निर्देश दिए गए। रेस्टोरेंट को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा और लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सड़े टमाटर और अन्य दूषित सामग्री भी मिली

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के कोल्ड रूम में प्लास्टिक की कैरेट में रखे सड़े-गले टमाटर भी पाए गए। मौके पर ही 40 किलो खराब टमाटर नष्ट करवाए गए। इससे साफ हुआ कि रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री के भंडारण और गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी।

Also Read: Food Adulteration in India: थाली में जहर, लेबल पर शुद्धता! संसद में राघव चड्ढा का बड़ा आरोप, खाद्य मिलावट को बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट

दूसरे रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई

गौरव टावर स्थित एक अन्य रेस्टोरेंट ‘चाट का चस्का’ में भी फूड सेफ्टी टीम ने निरीक्षण किया। यहां से लगभग 25 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई और खाद्य तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया।

फूड सेफ्टी टीम रही मौके पर मौजूद

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, राजेश नागर सहित प्रोबेशनरी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम शामिल रही। विभाग ने साफ किया कि आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

आगे भी जारी रहेगी सख्त निगरानी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे रेस्टोरेंट या खाद्य प्रतिष्ठानों में किसी भी तरह की अनियमितता या खराब गुणवत्ता की शिकायत तुरंत विभाग को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन मिल सके।

Also Read: नकली मूंगफली तेल का बड़ा खुलासा: जयपुर में 39 टीन जब्त, कैसे पकड़ा गया पूरा खेल?

You Might Also Like

Rajasthan News: राजस्थान में 2030 तक हर जिले में बनेगा साइबर पुलिस स्टेशन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ऐलान

Rajasthan CM News: युवाओं को भजनलाल शर्मा की सीख, महात्मा फुले से लें समाज सुधार की प्रेरणा

Bhajanlal Sharma News: उदयपुर विकास पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, 30 KM दायरे में बनेगा नया मास्टर प्लान

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा ऐलान, राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति की बाधाएं खत्म!

Neemrana Fire News: नीमराना के कबाड़ गोदाम में लगी आग ने ली 4 जानें, परफ्यूम की शीशियों से भड़की लपटें

TAGGED:Food AdulterationFood Safety JaipurHarmful Cooking OilJaipur NewsMcDonalds IndiaPublic Health SafetyRajasthan Health DepartmentRestaurant InspectionShuddh Aahar AbhiyanTPC Food Oil
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Pakistan Blast
अंतर्राष्ट्रीय

 Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में कत्लेआम, लोडर रिक्शा में भीषण ब्लास्ट, 9 की मौत

Rupam Rupam 2026-05-12
CM Vijay Demand End NEET: ‘नीट’ पर फिर उठा बड़ा सवाल, पेपर लीक विवाद के बीच तमिलनाडु के CM विजय ने परीक्षा खत्म करने की उठाई मांग
Delhi Pollution News: दिल्ली के घरों में छिपा ‘जहरीला खतरा’, IIT की स्टडी ने उड़ाए होश
Gorakhpur News: अस्पताल में भर्ती दुल्हन, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा,ICU में रची गई शादी
PM Modi Appeal: सोना न खरीदने और WFH अपील पर घिरी सरकार, शरद पवार ने रखी बड़ी मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?