Lokhitkranti

UP News : लखनऊ में गरजे सीएम योगी कहा- ‘जो भारत की तरफ उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला नहीं बचेगा…’

UP News

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह राजधानी लखनऊ से ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने देश की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और भारतीय सेना के पराक्रम पर जोर देते हुए एक सशक्त संदेश दिया। सीएम योगी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने हमारे पर्यटकों को जिस वीभत्सता से मारा, उसका करारा जवाब दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। दुनिया ने देखा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ते भी नहीं।

UP News : शौर्य तिरंगा यात्रा देश की सेना की आन
सीएम योगी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया है। उन्होंने पाकिस्तान की चुप्पी और आतंकियों के जनाजे में उसके नेताओं की मौजूदगी को शर्मनाक बताया। एक दिन यही आतंकवाद पाकिस्तान को निगल जाएगा मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि भारत की ओर जो भी उंगली उठाएगा, या भारत की बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि शौर्य तिरंगा यात्रा देश की सेना की आन, बान और शान का प्रतीक है।

लखनऊ में 2000 फीट का तिरंगा लेकर यात्रा निकाली गई। इस 300 से ज्यादा छात्रों ने पकड़ रखा था।

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में हजारों स्कूली बच्चों ने भाग लिया, जिनके हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था। यात्रा की शुरुआत सीएम आवास (5 कालिदास मार्ग) से हुई और यह 1090 चौराहा पर समाप्त हुई। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान का भाव जाग्रत करना रहा।

UP News : बीजेपी देशभर में करा रही है शौर्य तिरंगा यात्रा
सीएम योगी ने बताया कि पूरे देश में भारतीय सेना के सम्मान और बहादुर जवानों के अभिनंदन के लिए बीजेपी द्वारा ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा देश अपने वीर जवानों के पराक्रम को सलाम कर रहा है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Marica
31 Mai
22°C
1 Jun
24°C
2 Jun
22°C
3 Jun
24°C
4 Jun
26°C
5 Jun
23°C
6 Jun
25°C
>
Marica
31 Mai
22°C
1 Jun
24°C
2 Jun
22°C
3 Jun
24°C
4 Jun
26°C
5 Jun
23°C
6 Jun
25°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettervorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून