ICC Champions Trophy : मैच के दौरान हुआ हादसा
भारत आईसीससी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका हैं। लोकिन अब उत्तरप्रदेश के देवरिया से ऐसी खबर सामने आई हैं जिसने लोगों को चौंका दिया। दरअसल न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दुखद घटना सामने आई । मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के मात्र एक रन पर आउट होते ही 14 वर्षीय छात्रा को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ICC Champions Trophy : जाने क्या हैं पूरी खबर
रविवार, 9 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा था। भारत के क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित थे। इसी बीच, देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के राउतपार पांडेय गांव निवासी अधिवक्ता अजय पांडेय की 14 वर्षीय बेटी प्रियांशी पांडेय भी अपने परिवार के साथ यह मैच देख रही थी। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी और क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक थी।
परिजनों के अनुसार, जब भारत का पहला विकेट गिरा तो प्रियांशी को उम्मीद थी कि विराट कोहली भारतीय पारी को संभाल लेंगे और टीम को मजबूत स्थिति में ले जाएंगे। लेकिन जैसे ही विराट कोहली मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए, प्रियांशी को गहरा सदमा लगा और वह बेहोश होकर तख्त से नीचे गिर गई।प्रियांशी के अचानक बेहोश होने के बाद परिवार के सदस्य घबरा गए और उसे तुरंत देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उसे दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उसकी जान चली गई।
प्रियांशी की मौत के बाद उसके परिवार में गहरा शोक है। परिजनों के मुताबिक, वह क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक थी और विराट कोहली की जबरदस्त फैन थी। वह मैच को लेकर काफी उत्साहित थी और भारतीय टीम की जीत की उम्मीद कर रही थी। लेकिन विराट के जल्दी आउट होने से उसे गहरा सदमा लगा, जिससे यह दुखद घटना हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे कि क्रिकेट मैच के दौरान महज 14 साल की लड़की की मौत हो सकती है। इस घटना ने खेल प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है और यह साबित कर दिया कि खेल से जुड़ी भावनाएं लोगों पर कितना गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।
यह भी पढ़े-
https://lokhitkranti.com/noida-news-thar-vehicle-creates-terror-on-the-road-hits-several-vehicles/



