LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Union Budget 2026 Announcements: विकास की रफ्तार बढ़ाने वाला बजट, AIIMS से लेकर रेल कॉरिडोर तक, आत्मनिर्भर भारत का मेगा ब्लूप्रिंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ट्रेंडिंग > Union Budget 2026 Announcements: विकास की रफ्तार बढ़ाने वाला बजट, AIIMS से लेकर रेल कॉरिडोर तक, आत्मनिर्भर भारत का मेगा ब्लूप्रिंट
ट्रेंडिंगताज़ा खबरे

Union Budget 2026 Announcements: विकास की रफ्तार बढ़ाने वाला बजट, AIIMS से लेकर रेल कॉरिडोर तक, आत्मनिर्भर भारत का मेगा ब्लूप्रिंट

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-02-01 12:30 pm
Lokhit Kranti Published 2026-02-01
Share
Union Budget 2026 Announcements
Union Budget 2026 Announcements: विकास की रफ्तार बढ़ाने वाला बजट, AIIMS से लेकर रेल कॉरिडोर तक, आत्मनिर्भर भारत का मेगा ब्लूप्रिंट
SHARE

Union Budget 2026 Announcements: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026-27 में सरकार के विकासवादी एजेंडे को और स्पष्ट करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत पर बड़ा दांव लगाया है। बजट भाषण (Union Budget 2026 Announcements) के दौरान किए गए ऐलान यह संकेत देते हैं कि सरकार अगले कुछ वर्षों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक ढांचे को भी सशक्त करना चाहती है। इस बजट में जहां तीन नए AIIMS और सात नए रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई, वहीं टैक्स सुधार, राज्यों को अधिक फंड और सामाजिक कल्याण योजनाओं को भी नई दिशा दी गई।

Contents
स्वास्थ्य सेक्टर को मजबूती – तीन नए AIIMS7 नए रेल कॉरिडोर – कनेक्टिविटी को नई धारआत्मनिर्भर भारत के लिए 2,000 करोड़ रुपयेइनकम टैक्स में राहत – ITR होगा आसानसरकार के खर्च और घाटे का गणितनॉर्थ ईस्ट में बुद्ध सर्किटराज्यों को 1.4 लाख करोड़ की मददलखपति दीदी से लेकर दिव्यांग सशक्तिकरणमानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा ऐलानकुल मिलाकर बजट का संदेश

स्वास्थ्य सेक्टर को मजबूती – तीन नए AIIMS

बजट 2026-27 में देश में तीन नए AIIMS स्थापित करने का ऐलान किया गया है। इसका उद्देश्य न केवल सुपर स्पेशियलिटी हेल्थकेयर को बढ़ावा देना है, बल्कि क्षेत्रीय असंतुलन को भी कम करना है। इसके साथ ही जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने और वहां इमरजेंसी वार्ड बढ़ाने की घोषणा (Union Budget 2026 Announcements) की गई है, जिससे आम लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।

7 नए रेल कॉरिडोर – कनेक्टिविटी को नई धार

वित्त मंत्री ने देशभर में 7 नए रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की। इन कॉरिडोरों से लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी, औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कदम मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Union Budget 2026 Announcements
Union Budget 2026 Announcements

Read More: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी रिकॉर्ड नौवां बजट, जानिए भारत में कैसे शुरू हुई बजट पेश करने की परंपरा?

आत्मनिर्भर भारत के लिए 2,000 करोड़ रुपये

बजट में आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस फंड का इस्तेमाल घरेलू उद्योगों, इनोवेशन और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा। सरकार का फोकस छोटे और मध्यम उद्यमों को मजबूत कर भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बनाने पर है।

इनकम टैक्स में राहत – ITR होगा आसान

आम करदाताओं के लिए राहत की खबर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म को सरल किया जाएगा।

  • 1 अप्रैल 2026 से नया टैक्स कानून लागू होगा
  • संशोधित ITR अब 31 मार्च तक दाखिल किया जा सकेगा

इससे टैक्स कंप्लायंस आसान होने और विवाद कम होने की उम्मीद है।

सरकार के खर्च और घाटे का गणित

वित्त मंत्री ने बजट के दौरान सरकार की वित्तीय स्थिति की तस्वीर भी रखी-

  • टैक्स से आय – 26.7 लाख करोड़ रुपये
  • अन्य स्रोतों से आय – 34 लाख करोड़ रुपये
  • कुल खर्च – 49.6 लाख करोड़ रुपये
  • पूंजीगत व्यय – 11 लाख करोड़ रुपये
  • 2026-27 में अनुमानित खर्च – 53.5 लाख करोड़ रुपये
  • लोन डेफिसिट अनुमान – 36.5 लाख करोड़ रुपये

राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए सरकार बाजार से कर्ज लेगी।

नॉर्थ ईस्ट में बुद्ध सर्किट

पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट बनाने का ऐलान किया गया है। यह सर्किट अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में विकसित होगा। इससे नॉर्थ ईस्ट में पर्यटन, स्थानीय रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी।

राज्यों को 1.4 लाख करोड़ की मदद

16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए सरकार ने 2026-27 में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि ग्रामीण और शहरी विकास परियोजनाओं में खर्च होगी।

लखपति दीदी से लेकर दिव्यांग सशक्तिकरण

वित्त मंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना (Union Budget 2026 Announcements) सफल रही है और अब इसे क्रेडिट-लिंक्ड रोजगार से और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांग जनों के लिए अलग-अलग सेक्टर में रोजगार के अवसर पैदा करने और कृत्रिम अंग मैन्युफैक्चरिंग संस्थान स्थापित करने की घोषणा की गई।

मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा ऐलान

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी बजट में बड़ा कदम उठाया गया है। मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट्स को मजबूत किया जाएगा, ताकि बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।

कुल मिलाकर बजट का संदेश

बजट 2026-27 (Union Budget 2026 Announcements) का संदेश साफ है इंफ्रास्ट्रक्चर, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण के जरिए भारत की विकास यात्रा को नई ऊंचाई पर ले जाना।

Also read:  फर्जी फेसबुक आईडी से सांसद मनोज तिवारी का अकाउंट, साइबर साजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

You Might Also Like

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

Manipur IED Attack: मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, IED विस्फोट के बाद फायरिंग, असम राइफल्स के दो जवान शहीद

Nirav Modi Extradition: PNB घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी भारत वापसी के करीब, प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ

Champat Rai Resignation: चंपत राय के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल बोले- ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, सख्त कार्रवाई हो’, AAP ने उठाए बड़े सवाल

TAGGED:AIIMS ExpansionAtmanirbhar BharatRailway Corridor IndiaTax Reforms IndiaUnion BudgetUnion Budget 2026Union Budget 2026 announcements
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Muzaffarnagar School Holiday
उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar School Holiday: प्रशासन ने जारी किया आदेश

News Desk News Desk 2026-08-02
Officer City: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में महिला ने की आत्महत्या
Sultanganj Kanwar Yatra: पहली सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का महासागर
Pathankot Blast News: BJP नेता के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप
Bareilly Kanwar Yatra: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, CCTV और मेडिकल टीम तैनात
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?