LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Tribal Youth Exchange Program: 17वां आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले देशभर के 200 आदिवासी युवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ताज़ा खबरे > Tribal Youth Exchange Program: 17वां आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले देशभर के 200 आदिवासी युवा
ताज़ा खबरे

Tribal Youth Exchange Program: 17वां आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले देशभर के 200 आदिवासी युवा

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-19 11:34 pm
Lokhit Kranti Published 2026-01-19
Share
Tribal Youth Exchange Program
Tribal Youth Exchange Program
SHARE

Tribal Youth Exchange Program: भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को नजदीक से समझने का अवसर लेकर आए आदिवासी युवाओं के एक बड़े दल ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा का भ्रमण किया। यह दल गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ‘माय भारत, जयपुर’ द्वारा आयोजित 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (Tribal Youth Exchange Program) के अंतर्गत जयपुर यात्रा पर है। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से आदिवासी युवाओं ने विधानसभा भवन में मुलाकात की और लोकतंत्र, संविधान तथा राष्ट्रनिर्माण जैसे विषयों पर संवाद किया।

Contents
Tribal Youth Exchange Program: पांच राज्यों से आए 250 प्रतिभागीयुवा देश की सबसे बड़ी ताकत – देवनानीलोकतंत्र का मंदिर है विधानसभाउत्कृष्ट युवाओं को नगद पुरस्कारसदन और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमणयुवाओं में बढ़ी लोकतांत्रिक समझ

Tribal Youth Exchange Program: पांच राज्यों से आए 250 प्रतिभागी

इस कार्यक्रम (Tribal Youth Exchange Program) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, कांकेर और सुकमा, झारखंड के वेस्ट सिंहभूम, ओडिशा के कंधमाल और कालाहांडी, मध्यप्रदेश के बालाघाट तथा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सहित 5 राज्यों के 8 जिलों से आए 200 आदिवासी युवा और 20 एस्कॉर्ट अधिकारी, कुल लगभग 250 प्रतिभागी, राजस्थान विधानसभा पहुंचे। युवाओं ने न केवल विधानसभा अध्यक्ष से संवाद किया, बल्कि विधानसभा के सदन, परिसर और संग्रहालय का भी विस्तार से अवलोकन किया।

Also Read : Rajasthan News : सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में मुलाकात और फिर धमकी… जयपुर में पकड़ा गया हसीनाओं का जाल

युवा देश की सबसे बड़ी ताकत – देवनानी

युवाओं का स्वागत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं और आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं तथा राष्ट्रभक्ति की भावना देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आदान-प्रदान कार्यक्रम युवाओं को एक-दूसरे की जीवनशैली, संस्कृति और सोच से जोड़ते हैं, जिससे वे राष्ट्र की मुख्यधारा में अधिक प्रभावी भूमिका निभा पाते हैं।

Tribal Youth Exchange Program
Tribal Youth Exchange Program

लोकतंत्र का मंदिर है विधानसभा

देवनानी ने युवाओं को संविधान, लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जहां जनहित से जुड़े निर्णय लिए जाते हैं।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में लौटकर शिक्षा, सामाजिक समरसता, सकारात्मक सोच और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उत्कृष्ट युवाओं को नगद पुरस्कार

17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (Tribal Youth Exchange Program)के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला रहा।

सदन और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमण

युवाओं ने राजस्थान विधानसभा के सदन का अवलोकन किया और परिसर स्थित राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें राजस्थान की लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायी इतिहास, संसदीय विकास यात्रा और लोकतंत्र के विभिन्न पड़ावों की जानकारी दी गई।

युवाओं में बढ़ी लोकतांत्रिक समझ

इस भ्रमण और संवाद के दौरान युवाओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को नजदीक से समझा। युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह संवाद उनके जीवन के लिए प्रेरणादायी है और इससे उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान और अधिक मजबूत हुआ है।

खबरें और भी- बसंत पंचमी पर बांकेबिहारी धाम में भक्ति और भव्यता का संगम, 10 किलो चांदी की देहरी और सवा करोड़ की सौगात

You Might Also Like

Manipur IED Attack: मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, IED विस्फोट के बाद फायरिंग, असम राइफल्स के दो जवान शहीद

Nirav Modi Extradition: PNB घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी भारत वापसी के करीब, प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ

Champat Rai Resignation: चंपत राय के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल बोले- ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, सख्त कार्रवाई हो’, AAP ने उठाए बड़े सवाल

E-Riksha Battery Management Apps: ई-रिक्शा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, Google और Apple को नोटिस, 7 बैटरी मैनेजमेंट ऐप हटाने के निर्देश

Election Commission Alert: फेक न्यूज और AI डीपफेक पर सख्त चुनाव आयोग, अधिकारियों को दिए सक्रिय निगरानी के निर्देश

TAGGED:Constitution of IndiaCultural ExchangeIndian democracyMY BharatParliamentary SystemRajasthan AssemblyTribal YouthVasudev Devnaniyouth empowermentYouth Exchange Program
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Jhansi Murder Case
उत्तर प्रदेश

Jhansi Murder Case: रेस्टोरेंट में हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा

News Desk News Desk 2026-07-30
Samadhan Diwas में डीएम का सख्त संदेश, Samadhan Diwas में नहीं होगी लापरवाही
Jhansi News: फोन पर बात के बाद राजमिस्त्री ने उठाया खौफनाक कदम
Ghaziabad News: सोया चाप फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा
Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?