LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Madhya Pradesh News : रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था फेल, ट्रेन में एक्ट्रेस पर हमला…बोलीं – मदद को कोई नहीं आया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > ताज़ा खबरे > Madhya Pradesh News : रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था फेल, ट्रेन में एक्ट्रेस पर हमला…बोलीं – मदद को कोई नहीं आया
ताज़ा खबरे

Madhya Pradesh News : रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था फेल, ट्रेन में एक्ट्रेस पर हमला…बोलीं – मदद को कोई नहीं आया

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-23 12:07 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
SHARE

Madhya Pradesh News : एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन यात्रा के दौरान लूटपाट का शिकार बनते-बच गईं। एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों को जानकारी दी और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह वारदात 19 जून की रात हुई, जब ज्योत्सना रीवा से बिलासपुर जा रही थीं। ट्रेन जैसे ही कटनी से रवाना हुई और आउटर पर रुकी, तभी यह वारदात अंजाम दी गई। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि मदद के लिए कॉल करने के बाद भी आरपीएफ और जीआरपी से कोई सहायता नहीं मिली।

Madhya Pradesh News : जानें क्या हैं पूरा मामला ?

ज्योत्सना ताम्रकार ने बताया कि वे ट्रेन नंबर 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में कोच S1 में यात्रा कर रही थीं। रात करीब 2 बजे ट्रेन कटनी स्टेशन से निकली और कुछ दूरी पर आउटर पर रुक गई। उसी दौरान खिड़की से एक बदमाश ने उनका मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश की। जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो उसने जोरदार मुक्का मारकर उन्हें घायल कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि S1 से S5 कोच तक कई अन्य यात्रियों के साथ भी लूटपाट की गई। ट्रेन के भीतर मौजूद यात्रियों में इस घटना के बाद भय का माहौल बन गया। ज्योत्सना ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के एक घंटे बाद तक भी कोई रेलवे अधिकारी या सुरक्षा कर्मी मदद के लिए नहीं पहुंचा।

अभिनेत्री का कहना है कि जिस तरीके से एक ही समय में कई डिब्बों में वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यह स्पष्ट है कि यह काम किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने बिलासपुर स्टेशन पर भी अधिकारियों का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया। उन्होंने सरकार और रेलवे प्रशासन से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो। इस घटना पर जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है और मामले की जांच की जाएगी। वहीं बिलासपुर जीआरपी के प्रभारी डी.एन. श्रीवास्तव ने बताया कि एक्ट्रेस से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने रायपुर पहुंचने की बात कही और बताया कि FIR रायपुर में दर्ज कराई जाएगी। यह घटना न केवल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाती है, बल्कि रेलवे की आपातकालीन व्यवस्था की कमजोरियों को भी उजागर करती है।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/iran-reply-on-america-attack-iranian-ambassadors-sharp-attack-on-america-said-now-we-will-hit-america-attack-on-sovereignty-will-not-be-tolerated/

You Might Also Like

Manipur IED Attack: मणिपुर के उखरुल में उग्रवादी हमला, IED विस्फोट के बाद फायरिंग, असम राइफल्स के दो जवान शहीद

Nirav Modi Extradition: PNB घोटाले का भगोड़ा नीरव मोदी भारत वापसी के करीब, प्रत्यर्पण का रास्ता लगभग साफ

Champat Rai Resignation: चंपत राय के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल बोले- ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, सख्त कार्रवाई हो’, AAP ने उठाए बड़े सवाल

E-Riksha Battery Management Apps: ई-रिक्शा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, Google और Apple को नोटिस, 7 बैटरी मैनेजमेंट ऐप हटाने के निर्देश

Election Commission Alert: फेक न्यूज और AI डीपफेक पर सख्त चुनाव आयोग, अधिकारियों को दिए सक्रिय निगरानी के निर्देश

TAGGED:Madhya Pradesh News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
पंजाब कर्मचारी महाबंद 27 अगस्त की तैयारी करते सरकारी कर्मचारी
पंजाब

पंजाब में 7 लाख सरकारी कर्मचारियों का ऐलान, 27 अगस्त को होगा पूरे राज्य में महाबंद

Meena Chauhan By Meena Chauhan 1 दिन ago
बदायूं: वजीरगंज ब्लाक में बेसिक शिक्षा अधिकारी निरीक्षण, नवीन कुमार ने जांची व्यवस्थाएं
ओरछा कांवड़ यात्रा झांसी पहुंची, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी सड़कें
धनबाद में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, कहा- गिफ्ट नहीं, स्कूल ठीक कराओ
संभल मंदिर जमीन बुलडोजर कार्रवाई: सिरसी में अवैध निर्माण होगा ध्वस्त
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?