Ghaziabad News: ग़ाज़ियाबाद में किशोरी से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर घर में घुसकर धारदार हथियार से पिता के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने ने आया हैं। हमले में किशोरी के पिता को गंभीर छोटे आयी है। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़ फोड़ की और किशोरी से मारपीट भी की है।
शिकायत करने पर भड़के आरोपी के परिजन
जब किशोरी के पिता ने आरोपी के परिजनों से इसकी शिकयत कि तो आरोपी के परिजन उल्टा किशोरी पर इलज़ाम लगाने लगाया और उसके पिता पर भड़क उठे साथ ही उनके साथ दुर्व्यहार भी किया। बाद में किशोरी के पिता अपने घर लौट आए।
क्या है पूरा मामला
गोविंदपुरी इलाके में रहने वाले एक परिवार की 14 वर्षीया किशोरी को पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक आते जाते तंग करता था, किशोरी जहँ भी जातीं आरोपी उसके पीछे पीछे आ जाता और उसके साथ अभद्र व्यहार करता। बदनामी के डर से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन जब आरोपी उसका पीछा करते-करते उसके स्कूल तक पहुंच गया तो किशोरी ने ये बात अपने पिता को बताई पिता ने आरोपी का विरोध किया तो इसपर गुस्साए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के घर में घुसकर पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। और किशोरी के साथ मारपीट भी की गई।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/man-arrested-for-raping-woman-on-pretext-of-marriage/



